15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए कौन हैं इंडियन-अमेरिकन सिंगर Falguni Shah, जिनसे पीएम मोदी ने मुलाकात, जीत चुकी हैं ग्रैमी अवॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रैमी पुरस्कार विजेता भारतीय-अमेरिकी गायिका फाल्गुनी शाह और उनके पति गौरव शाह से मुलाकात की।

2 min read
Google source verification
falguni_shah_with_narendra_modi_1.jpg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी आधिकारिक राजकीय यात्रा के पहले चरण में न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने कई नामचीन हस्तियों से मुलाकात की। जिसमें ग्रैमी अवार्ड विनर भारतीय-अमेरिकी गायक फाल्गुनी शाह भी शामिल हैं।

बता दें कि बीते 16 जून को ही फाल्‍गुनी का गाना 'अबंडेंस इन मिलिट्स' रिलीज किया गया है। मोदी से मुलाकात के बाद फाल्गुनी ने बताया कि PM को उनके एल्बम का कवर और गाना बहुत पसंद आया। PM ने आशा जताई है कि इस गाने से दुनियाभर के लोगों को लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रैमी पुरस्कार विजेता भारतीय-अमेरिकी गायिका फाल्गुनी शाह और उनके पति गौरव शाह से मुलाकात की। संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय प्रवासियों ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।

वहीं, ग्रैमी अवॉर्ड विजेता भारतीय-अमेरिकी गायिका फाल्गुनी शाह भी काफी खुश हैं।अपनी इस खुशी को जाहिर करते हुए फाल्गुनी ने बताया कि उन्हें उनके गीत 'मिलिट्स' के लिए पीएम मोदी से खूब तारीफें भी मिल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के अमेरिका पहुंचने को लेकर यहां के प्रवासी भारतीय बेहद खुश हैं।

कौन है फाल्गुनी शाह?
'फालू' के नाम से प्रसिद्ध फाल्गुनी शाह को ग्रैमी अवॉर्ड्स 2022 में दूसरी बार बेस्ट चिल्ड्रन म्यूजिक एल्बम कैटेगरी के लिए नामांकित किया गया था। वह एकमात्र भारतीय मूल की महिला हैं, जिन्हें दो बार ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए नामांकित किया गया।

इससे पहले, फालू बाजार नामक उनके एल्बम को ग्रैमी अवॉर्ड्स के 2018 संस्करण में नामांकित किया गया था। हालांकि 2022 में उन्होंने पहली बार गैमी अवॉर्ड जीता। वे मशहूर संगीतकार एआर रहमान के साथ भी गाना गा चुकी हैं। साल 2009 में भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में राष्ट्रपति ओबामा के पहले राजकीय रात्रिभोज में एआर रहमान के साथ फिर से गाने के लिए फालू को व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया गया था।

एआर रहमान के साथ कर चुकी हैं काम
फालू 2009 में टाइम 100 गाला में एक विशेष उपस्थिति दर्ज कर चुकी हैं। भारतीय अमेरिकी गायक ने टाइम पत्रिका के वार्षिक पर्व में स्लमडॉग मिलियनेयर के संगीतकार एआर रहमान के साथ दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची का जश्न मनाते हुए 'जय हो' गाया था। नवंबर 2009 में, भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में राष्ट्रपति ओबामा के पहले राजकीय रात्रिभोज में एआर रहमान के साथ फिर से गाने के लिए फालू को व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया गया था। 2015 में इकोनॉमिक टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा फालू को 20 सबसे प्रभावशाली वैश्विक भारतीय महिलाओं में से एक के लिए नामित किया गया था।

फाल्गुनी का एल्बम क्यों खास है ?
भारत के प्रस्ताव पर यूनाइटेड स्टेट जेनरल असेंबली ने साल 2023 को इंटरनैशनल मिलेट्स ईयर घोषित किया है। इसी को लेकर फाल्गुनी और उनके पति गौरव शाह ने मिलकर एल्बम 'अबंडेंस इन मिलिट्स' तैयार किया। शाह के मुताबिक प्रधानमंत्री ने उनके और उनके हसबैंड के साथ बैठकर इस गाने को लिखने में सहायता भी की है। दरअसल ग्रैमी अवार्ड जीतने के बाद प्रधानमंत्री ने उन्हें नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर बुलाया था. बताया जा रहा है कि इसी दौरान इस गाने को बनाने का काम हुआ।