
प्रियंका चोपड़ा कार्ल अर्बन संग करने जा रही नई फिल्म
प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल स्टार हैं। वह हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट का हिस्सा रहीं हैं और अब उन्हें एक और फिल्म मिली है। प्रियंका हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' में नजर आने वाली हैं। इसमें वह एक्टर कार्ल अर्बन (Karl Urban) के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
'द ब्लफ' की कहानी 19वीं सदी की है, जो एक पूर्व महिला समुद्री डाकू के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें प्रियंका चोपड़ा समुद्री डाकू के रोल में दिखेंगी, जो परिवार की रक्षा के लिए निकल पड़ती है, जब उसके अतीत के रहस्यमय पाप उसे जकड़ लेते हैं। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में हो सकती है।
यह भी पढ़ें:
OTT: मार्च में रिलीज होंगी ये 5 मूवी-सीरीज, OTT पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का पूरा डोज, नोट कर लें डेट
प्रियंका और कार्ल की फिल्म 'द ब्लफ' OTT प्लेट्फॉर्म पर भी दस्तक देगी। रिलीज के बाद इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर देख सकेंगे। प्रियंका अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं।
Published on:
02 Mar 2024 02:00 pm

बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
