4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका चोपड़ा की निक से शादी के एक साल पहले ही आई ये खुशखबरी, दोनों ने दी एक-दूसरे को बधाई

निक जोनस ( Nick Jonas ) और प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) की शादी को एक साल होने में अभी भी कुछ दिनों का समय है। इससे पहले ही निक जोनस के जीवन में सबसे बड़ी खुशखबरी आई है।

2 min read
Google source verification
Priyanka Chopra and Nick Jonas

Priyanka Chopra and Nick Jonas

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) ने पति निक जोनस ( Nick Jonas ) और उनके भाईयों जोय जोनस और केविन जोनस को बधाई संदेश दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए जोनस ब्रदर्स को नई उपलब्धि पर कहा है कि उन्हें उन पर गर्व है। पति निक को प्रियंका ने 'आई लव यू' लिखकर विश किया है।

ग्रेमी अवॉर्ड 2020 ( grammy awards ) के लिए प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के 'सकर' एलबम को बेस्ट पॉप डूयो/ग्रुप परफोर्मेंस कैटेगिरी में नामांकित किया गया है। इस एलबम में निक के भाई जोय और केविन जोनस ने भी परफोर्मेंस दी है। एक्ट्रेस ने इस उपलब्धि के लिए निक, जोय और केविन को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर शेयर एक वीडियो पोस्ट में प्रियंका ने लिखा, 'जोनस ब्रदर्स पर तुम पर गर्व है। आई लव यू निक!' वीडियो में तीनों भाई रिहर्सल करते नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

I’m truly blown away. A year ago we had just put the finishing touches on the Album before I flew to India to marry the love of my life. Soon after that Sucker was released and went straight to number 1 on the hot 100. Then the album, Happiness Begins went to number 1 on the @billboard top 200. Soon after that a platinum album and a 70+ date tour in front the truly greatest fans in the world... and to cap it all off in less than 2 weeks of me and @priyankachopra one year anniversary, a Grammy nomination for the song that has changed me and my brothers lives forever. Thank you to each and every person who believed in us. Thank you @ryantedder @louisbellmusic @frankdukes and the entire team at @philymack and @republicrecords you are family. See you all on January 26th!

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

निक ने भी ग्रेमी अवॉर्ड के नोमिनेशन पर अपने भाईयों को बधाई दी है। निक ने इस मौके पर प्रियंका से शादी को भी लकी बताया। उन्होंने लिखा कि उनकी शादी को एक साल होने को है और उससे पहले इस अवॉर्ड के लिए नोमिनेशन मिलना वाकई अद्भूत है।

गौरतलब है कि जोनस ब्रदर्स के एलबम 'सकर' ने रिलीज के तुरंत साथ ट्रेंड करना शुरू कर दिया था। बहुत जल्दी ये एलबम बिलबोर्ड की 200 गानों की सूची में नंबर वन हो गया था।

Story Loader