13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस फेमस पंजाबी सिंगर ने किया कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू, सिंपल लुक से जीता दिल

Sunanda Sharma Cannes Film Festival 2024: पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने कान्‍स फिल्म फेस्टिवल में डेब्‍यू किया। सिंगर ने सफेद सूट में लोगों का दिल जीत लिया।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Chaube

May 18, 2024

Sunanda Sharma Cannes Film Festival 2024

Sunanda Sharma Cannes Film Festival 2024: पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू कर किया। सिंगर ने इसे पंजाबी समुदाय की बड़ी जीत बताई। सिंगर ने पंजाबी सूट पहनकर पंजाबी संस्कृति को रिप्रेजेंट किया।

सुनंदा शर्मा का कान्स लुक

सिंगर ने कान्स डेब्यू के मौके पर आइवरी कलर का सूट पहना था। उन्होंने अपने लुक को नथ और मांग टीका से पूरा किया। इसके साथ सुनंदा ने गोल्डन कलर का मांग टीका पहनकर अपने लुक को कंप्लीट किया। बात की जाए फुटवियर की तो सिंगर ने गोल्डन कलर के हाइ हील्स पहने।

यह भी पढ़ें: Deepti Sadhwani के कान्स लुक को देखकर हुई फैंस की बोलती बंद, देखें तस्वीरें

अपने कान्स डेब्यू पर बोलीं सुनंदा शर्मा

सुनंदा ने कान्स में अपने डेब्यू पर बात करते हुए कहा, ''कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी संस्कृति को दिखाना सम्मान की बात है। यहां होना सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि पूरे पंजाबी समुदाय की जीत है। मुझे उम्मीद है कि यह पल दूसरों को अपनी विरासत को अपनाने और गर्व से जश्न मनाने के लिए प्रेरित करेगा।''

सुनंदा शर्मा के बारे में

32 साल की सिंगर सुनंदा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत 'तेरे नाल नचना' गाने से की थी। इसके बाद उन्होंने कार्तिक आर्यन के गाने 'लुका छुपी' के गाने 'पोस्टर लगवा दो' और फिल्म 'जय मम्मी दी' के गाने 'मम्मी नू पसंद' में अपनी आवाज दी। 2021 में, उन्होंने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी स्टारर बी प्राक के म्यूजिक वीडियो 'बारिश की जाए' के लिए भी गाना गाया था।