4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Horoscope: मेष, मिथुन समेत छह राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, वृष और मकर रहें संभलकर

जून का नया सप्ताह कल से शुरू हो रहा है। कल से ही गुप्त नवरात्रि भी शुरू हो रही है। इस बार माता रानी गज की सवारी से आ रही है, जो बेहद शुभ है। लेकिन सितारों की स्थिति के अनुसार हर दिन और हर सप्ताह कुछ लोगों के लिए थोड़ा अच्छा तो थोड़ा चुनौती भरा होता है। 19-25 जून का सप्ताह किसके लिए शुभ है और किसके लिए अशुभ, यह जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 19-25 जून।

3 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jun 18, 2023

saptahik_rashifal.jpg

साप्ताहिक राशिफल 19-25 जून 2023

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को जून के इस हफ्ते अपनी नेतृत्व क्षमता बढ़ानी होगी, धैर्य रखना होगा। सितारे इशारा कर रहे हैं, आपने जो योजनाएं बनाईं हैं, उसे आप पूरा कर लेंगे। जिसके सुखद परिणाम आपको मिलेंगे। इस सप्ताह आपको भाग्य का साथ मिलेगा, यदि कोई बात मन में है तो उसे कहने का उपयुक्त समय है। गुरुवार को आर्थिक फैसले लें, सफल होंगे।


वृष राशि
जून के इस सप्ताह में वृषभ राशि के जातकों के जीवन में पारिवारिक प्रॉपर्टी विवाद की आशंका है। अहंकार को हावी न होने दें, दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। सेहत में गिरावट आ सकती है। नौकरी हो या व्यवसाय काम में इस हफ्ते मन नहीं लगेगा। इस हफ्ते मित्रों का साथ मिलेगा, हालांकि खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत पड़ेगी। नए लोगों से लाभदायक मुलाकात होगी।


मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला प्रभाव वाला है। लंबे समय से रूके काम पूरे हो जाएंगे, नए काम को लेकर उत्साह रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। व्यापारियों के कार्य विस्तार के योग बनेंगे। भूमि, भवन, संपत्ति के काम तेज होंगे। आर्थिक लाभ का योग बन रहा है, सेहत अच्छी रहेगी। परिवार के साथ यात्रा होगी।


कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए 19-25 जून का सप्ताह बेहद शुभ है। इस हफ्ते आपको कई तरह के लाभ मिलेंगे, सेहत दुरुस्त रहेगी। परिवार का सहयोग, मानसिक शांति का योग है। नया काम शुरू करने के लिए यह उपयुक्त समय है। यदि आप नौकरी में बदलाव चाहते हैं तो इस समय प्रयास करना अच्छा रहेगा। पारिवारिक और दापंत्य जीवन सुखद रहेगा। जो लोग कुंवारे हैं, उन्हें प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। सकारात्मक रहेंगे तो लाभ होगा।


सिंह राशि
यह सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए दौड़ भाग वाला है। आपके लिए भी यह समय उत्तम है, नए कार्य-व्यापार के लिए नई संभावना बनेगी। इसलिए सक्रिय रहें, काम की गति अच्छी रहेगी। मौके का लाभ उठाएंगे, सप्ताह के बीच में खर्च बढ सकता है। सप्ताह के आखिर में निजी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। वाणी और व्यवहार का लाभ मिलेगा, मेल मिलाप में सफलता के योग हैं। प्रतिभा निखरती नजर आएगी।


कन्या राशि
19-25 जून के हफ्ते में कन्या राशि वालों के लिए थोड़ी परेशानी रहेगी। मानसिक तनाव हो सकता है। कोई काम पूरा न होने से दुख होगा, दांपत्य जीवन में भी तनाव दिखेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, नया वाहन लेने का मन बनेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा। नौकरी और व्यापार दोनों में लाभदायक स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत के कारण खर्च बढ़ सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः सप्ताह के पहले दिन इन आठ राशियों को लाभ, इनकी सेहत करेगी परेशान


तुला राशि
इस राशि के जातक के लिए 19-25 जून का सप्ताह मिलाजुला रहेगा। पुराने संकट खत्म होंगे तो लाभ के अवसर भी बनेंगे। परिवार में तालमेल रहेगा, मांगलिक और धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। संपत्ति के कार्य पूरे होंगे, नौकरी में पदोन्नति का योग है। नए अनुबंध से व्यापार में विस्तार होगा। दांपत्य जीवन में खुशखबरी का आगमन होगा, रोग दूर होंगे, धन लाभ होगा।


वृश्चिक राशि
धर्म और मनोरंज में रूचि बढ़ेगी, इसके अच्छे परिणाम भी होंगे। इस सप्ताह वृश्चिक राशि के लोगों को सहजता से आगे बढ़ने की जरूरत होगी। नए लोगों से नजदीकी बढ़ेगी, अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। महत्वपूर्ण काम में इस सप्ताह जल्दी न दिखाएं, बड़ों का सहयोग मिलेगा। सुख सुविधा में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में अनुशासन की जरूरत होगी, जिसका आखिर में लाभ मिलेगा।


धनु राशि
यह सप्ताह धनु राशि के जातकों के लिए भागदौड़ वाला है, छोटे-छोटे कामों के लिए यहां से वहां भटकना पड़ सकता है। पारिवारिक जरूरतों पर धन खर्च होगा। इस सप्ताह स्वास्थ्य खराब हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों का अधिकारियों से मतभेद हो सकता है। व्यापारियों के काम के विस्तार पर ध्यान देना चाहिए। लाभ और वाहन, संपत्ति खरीद के योग बनेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे, लवर्स विवाह बंधन में बंध सकते हैं।


मकर राशि
इस सप्ताह मकर राशि वाले भागदौड़ भरा जीवन जीएंगे, नौकरीपेशा तनाव से परेशान रहेंगे। व्यापारियों को कर्ज लेने की जरूरत पड़ सकती है। रिश्तों और दांपत्य जीवन में खटास आ सकती है। परिवार को समय देने की जरूरत हो सकती है। आर्थिक मामले उलझ सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पुराने मित्रों से मुलाकात और विवाह के योग बनेंगे।


कुंभ राशि
19-25 जून के सप्ताह आपको कई अवसर मिलेंगे, इनका उपयोग करना आपके हित में रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन के साथ ट्रांसफर पर जाना पड़ सकता है। व्यापारियों के काम का विस्तार होगा, लेकिन पैसा उधार देते वक्त सावधानी रखनी होगी। सेहत का ध्यान रखें, चोट लग सकती है। मां-बाप का सम्मान करें, प्रेम संबंध में दरार आ सकती है। खर्च बढ़ेंगे, परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।


मीन राशि
राशि चक्र की 12वीं राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ है। इस सप्ताह आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। प्रशासन, प्रबंधन में सफलता मिलेगी। करियर कारोबार में गति आएगी, आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेकिन जरूरी काम इस हफ्ते की शुरुआत में करने की कोशिश करें। सप्ताह के आखिर में रिश्तों पर ध्यान दें, इस समय निवेश पर फोकस करें।