
benefits of pink salt and mustard oil
Home Remedies: सरसों के तेल की बात करें तो ये खाने बनाने में इसके तेल का इस्तेमाल ज्यादातर किया जा सकता है। ये कई प्रकार के फ़ायदेमन्द तत्वों से भरपूर होता है जो शरीर से जुड़ी कई बीमारियों को दूर करने से लेकर त्वचा को ग्लोइंग बना के रखने में असरदार होता है। वहीं सेंधा नमक की बात करें तो इसका यूज़ ज्यादातर व्रत के दौरान ही किया जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि सरसों के तेल के साथ यदि सेंधा नमक के मिश्रण को तैयार किया जाता है तो ये काफी ज्यादा लाभदायक हो सकता है। इसके इस्तेमाल से दांत से जुड़ी बीमारी से लेकर वजन कम करने तक में ये मददगार साबित होते है।
1.दांतों में जमे पीलेपन को करता है दूर: जो व्यक्ति दांतों के पीलेपन से परेशान हैं उनके लिए सरसों का तेल और सेंधा नमक काफी ज्यादा असरदार होता है। ये दोनों ही तत्व नेचुरल रूप से क्लिंजर के रूप में काम करता है इसके रोजाना इस्तेमाल से न केवल दांतों में जमा हुआ पीलापन दूर होता है वहीं ये मुँह से जुड़ी कई बीमारियों को भी दूर करता है।
2.दांत दर्द की समस्या को दूर करने में करता है मदद: अक्सर दांत से जुड़ी कोई न कोई समस्या से व्यक्ति परेशान ही रहता है। सेंधा नमक और सरसों के तेल में फ्लोराइड नामक तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये न केवल दांत दर्द की समस्या को दूर करता है वहीं मसूड़े में आई सूजन की समस्या को कम करने में भी असरदार साबित होता है।
3.पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में करता है मदद: इसका मिश्रण का इस्तेमाल यदि आप करते हैं तो ये पेट से जुड़ी कई प्रकार कि समस्याओं को दूर करने में बहुत ही ज्यादा असरददार होता है। सरसों के तेल और पिंक साल्ट यानी सेंधा नमक दोनों में ही कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं। इसकी मदद से आपका पाचन तंत्र मजबूत रहता है वहीं इसके सेवन से पेट से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर रहती हैं। साथ ही पेट में दर्द और अपच के जैसी समस्याएं भी दूर हो जाएंगी।
4.वेट लॉस में करता है मदद: सेंधा नमक और सरसों के तेल का इस्तेमाल वेट को नियंत्रित करने में असरददर होता है। ये दोनों कई प्रकार के विटामिन्स से भरपूर होते हैं जो आपके पेट से जुड़ी कई दिक्कतों को दूर करते हैं साथ ही साथ पाचनतंत्र को भी मजबूत बनाते हैं। सेंधा नमक और सरसों के तेल के मिश्नण के इस्तेमाल से वेट लॉस होने में बहुत ही ज्यादा मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें: मजबूत दांतों के लिए घरेलू और प्राकृतिक उपचार
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Updated on:
10 Apr 2022 10:40 am
Published on:
10 Apr 2022 10:38 am
बड़ी खबरें
View Allघरेलू और प्राकृतिक उपचार
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
