2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Almond Milk Benefits बादाम का दूध भी स्वास्थ के लिए होता है बहुत लाभदायक जाने इसके फायदे और उपयोग

बादाम स्वास्थ के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है और इसमें बहुत सारे गुण पाए जाते हैं । और बादाम का उपयोग इसके गुणों और स्वाद के कारण हम किसी न किसी रूप में करते ही रहते हैं। यह एक गुणकारी खाद्य पदार्थ है जो शरीर को कई तरीके से लाभ पहुंचाता है। बादाम से अलग अगर इसके दूध की बात की जाए तो पोषण के मामले में यह भी कम नहीं है। बादाम का दूध स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभकारी हो सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

MD IMRAN AHMAD

•

Updated: 23 Dec 2021, 11:55 AM IST

Benefits of Almond Milk for health

Benefits of Almond Milk for health

नई दिल्ली : बादाम के दूध का इस्तेमाल खाद्य पदार्थों के साथ-साथ हेल्दी ड्रिंक में भी किया जाता है। बादाम के दूध में कोलेस्ट्रॉल और सैचुरेटेड फैट नहीं होता है । और यह लैक्टोज मुक्त होता है। कम कैलोरी के कारण यह वजन कम करने का एक शानदार तरीका हो सकता है। बादाम का दूध आयरन विटामिन-ई और मैग्नीशियम प्रदान करता है जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। बादाम के दूध में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण कई बीमारियों को दूर करने के मदद कर सकते हैं।

बादाम दूध पीने के फायदे

1. हृदय के लिए बादाम दूध के फायदे
हृदय के लिए बादाम का दूध लाभकारी हो सकता है। एक शोध की मानें तो बादाम एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने व एचडीएल यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बनाए रखने में सहायक हो सकता है। शोध में यह भी बताया गया है कि लगभग 45 ग्राम बादाम का दैनिक सेवन सीवीडी यानी हृदय संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है । बादाम का दूध भी बादाम से ही तैयार किया जाता है । इ

2. हड्डियों के लिए बादाम दूध पीने के फायदे
बादाम दूध पीने के फायदे हड्डियों के लिए भी हासिल किए जा सकते हैं। बड़ों के साथ ही बच्चों को भी मजबूत हड्डियों के निर्माण के लिए विटामिन-डी और कैल्शियम की आवश्यकता होती है । बादाम के दूध में विटामिन-डी और कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है ।

3. प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए
बादाम का दूध प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान कर सकता है। दरअसल इसमें विटामिन-डी और विटामिन-ई की अच्छी मात्रा पाई जाती है । बता दें विटामिन डी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकता है । इसके अलावा विटामिन ई में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकते हैं ।

4. आंखों के लिए बादाम दूध पीने के फायदे
अगर आंखों से संबंधित किसी समस्या से परेशान हैं, तो बादाम का दूध कारगर औषधि के रूप में काम कर सकता है। दरअसल इसमें राइबोफ्लेविन के साथ ही विटामिन-ए और विटमिन-डी की मात्रा पाई जाती है ।राइबोफ्लेविन मोतियाबिंद जैसी आंखों की समस्या को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है ।

5. मांसपेशियों के लिए बादाम दूध के फायदे
मजबूत मांसपेशियों के लिए भी बादाम का दूध कारगर हो सकता है। बादाम के दूध में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा मौजूद होती है । कैल्शियम मांसपेशियों को रिलैक्स कर सकता है और दर्द से आराम दे सकता है । वहीं मैग्नीशियम मांसपेशियों की कार्य प्रणाली में सुधार कर ज्यादा देर तक कार्य करने की क्षमता प्रदान करता है ।

यह भी पढ़ें : शरीर रहेगा हेल्दी और फिट इन आसान तरीके करें दिन की शुरुआत सेहत को भी होगा फायदा

इसके अलावा बादाम के दूध का सेवन करने से खून के थक्के जमने का डर नहीं होता। इसके अलावा यह प्रतिरक्षा प्रणाली में वृद्धि करने में भी कारगर हो सकता है। बादाम दूध में मौजूद राइबोफ्लेविन कार्बोहाइड्रेट को ऊर्जा में परिवर्तित करके पाचन में सहायता कर सकता है। इस तरह आपने देखा कि बादाम के दूध के एक नहीं कई फायदे हो सकते हैं ।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

घरेलू और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल