6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलेस्ट्रॉल लेकर बीपी और वेट कम करने तक में रतनजोत है दवा समान, जानिए इसके कई और हेल्थ बेनिफिट्स

Health benefits of Ratanjot: रतनजोत को आप अचार या किसी डिश को गहरा लाल रंग देने के लिए जरूर प्रयोग किए होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि ये बीपी से लेकर वजन कम करने तक जैसी कई समस्याओं की दवा भी है?

2 min read
Google source verification

image

Ritu Singh

May 15, 2022

benefits_of_ratanjot.jpg

Benefits of Ratanjot

प्राचीन जड़ी-बूटी में रतनजोत का नाम भी शुमार है, लेकिन इसके औषधिय गुणों के बारे में लोगों को कम जानकारी है। रतनजोत का प्रयोग कॉस्मेटिक्स और ब्यूटी प्रोडक्ट्स और आयुर्वेदिक दवाओं तक में होता रहा है। तो चलिए आज आपको इसके कुछ फायदों के बारे में बताएं।

रतनजोत के औषधिय गुण
रतनजोत में एंटीबायोटिक, ड्यूरेटिक, मिनरल्स, विटामिन्स आदि की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसका इस्तेमाल स्किन एलर्जी, खुजली, मिचली, उल्टी, इन्फ्लूएंजा जैसी कई बीमारियों में सदियो से होता रहा है। रतनजोत की जड़ में एंटीबायोटिक, एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और ड्यूरेटिक गुण पाए जाते हैं।

रतनजोत के हेल्थ बेनिफिट्स - Benefits Of Ratanjot

दिल के स्वास्थ्य के लिए -For Heart Benefits
अगर आपको दिल से जुड़ी किसी भी तरह की बीमारी है तो आपको रतनजोत की जड़ को पानी में भिगा कर रातभर के लिए छोड़ देना चाहिएद् औश्र अगले दिन इस पानी को छान कर पीना शुरू कर दें। ये पानी दिल से लेकर किडनी तक के लिए फायदेमंद है और ये शरीर को डिटॉक्स भी करता है। ये पानी ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है जिससे हार्ट का पर पड़ने वाला प्रेशर भी कम होता है।

सिरदर्द को ठीक करने में -Head pain benefit
सिर में अगर स्ट्रेस, एंग्जाइटी आदि के चलते दर्द हो रहा तो आपके लिए रतनजोत दवा की तरह काम करेगा। वहीं माइग्रेन में भी ये बहुत कारगर है। ये नसों की सूजन को कम करता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है इससे मस्तिष्क में ऑक्सीजन बढ़ती है औश्र दर्द में आराम मिलता है।

अनिद्रा का इलाज -treatment of insomnia
अगर आपको नींद न आने की समस्या है तो आपके लिए रतनजोत काम आएगा। रतनजोत की जड़ का तेल स्ट्रेस को कम करता है और नींद दिलाने में कारगर है। सोने से पहले अपने सिर, माथे या नाक के आसपास लगा लें। इसे आप रिलेक्स होंगे और नींद आनी शुरू हो जाएगी।

बुखार उतारने में कारगर-benefits of fever
इंफेक्शन के कारण शरीर में बुखार अगर लम्बे समय तक बना रहता है तो शरीर के गर्म होने की वजह से दिल, दिमाग और अंदरूनी अंगों पर बुरा असर पड़ता है। रतनजोत में प्राकृतिक रूप से शरीर को ठंडा रखने का गुण होता है और बुखार में इसके सेवन से शरीर को नुकसान नहीं होने पाता।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने वाला- Control Blood Pressure
बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर रतनजोत से कम हो सकता है। ये कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम से तनाव कम करने में मदद करते है। इसके साथ ही ये ब्लड प्रेशर कम होता है। वहीं ये धमनियों में जमा हुए फैट और प्लाक को घटाने, दिल के दौरे को रोकने और स्ट्रोक होने के खतरे को कम कर सकता है।

वजन कम करने में मददगार -Benefits in weight loss
अगर आप वेट कम करना चाहते हैं तो रोज रतनजोत के पाउडर का सेवन करें। बिना किसी साइड इफेक्ट्स के नेचुरली आप वेट कम कर सकते हैं। रतनजोत की जड़ के पाउडर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और वेट कम करने के गुण हैं।

जानिए कब न खाएं रतनजोत
प्रेगनेंसी और प्रेस्टफीडिंग के के दौरान इसके उपयोग से बचना चाहिए। रतनजोत के अधिक सेवन से लीवर फेल होने, निमोनाइटिस, पल्मोनरी हाइपरटेंशन, सिरोसिस या हार्ट फेल आदि हो सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

घरेलू और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल