13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोड़ों के दर्द के लिए काल है यह तेल, सेहत को मिलते हैं कमाल के फायदे

kalonji ka tel ke fayde in hindi : कलौंजी का तेल एक प्राचीन औषधीय तेल है जिसका उपयोग हजारों वर्षों से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता रहा है। कलौंजी के तेल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। कलौंजी का तेल एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है। यह रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और मधुमेह के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। कलौंजी का तेल प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने, दर्द और सूजन को कम करने और बालों और त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार करने में भी मदद कर सकता है।

2 min read
Google source verification
Black seed oil: The ultimate remedy for joint pain

Black seed oil: The ultimate remedy for joint pain

Kalonji Oil Benefits: कलौंजी के तेल का इस्तेमाल करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। सेहत से लेकर स्किन और बालों के लिए कलौंजी तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। ये मानसिक और शारीरिक परेशानियों को दूर करने में आपकी मदद करता है। कलौंजी के तेल में विटामिंस, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और सोडियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। कलौंजी का तेल जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। साथ ही ये पाचन को दुरुस्त रखने में भी मदद करता है। तो आइए जानते हैं कलौंजी के तेल का इस्तेमाल करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में


कलौंजी के तेल के फायदे
जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद
जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए कलौंजी के तेल का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कलौंजी का तेल जोड़ों के दर्द में काफी असरदार होता है। इसलिए आप हल्के हाथों से कलौंजी के तेल से जोड़ों की मालिश करें। ऐसा करने से आपको जल्द ही राहत मिलेगी।

डायबिटीज को कंट्रोल करने में फायदेमंद
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए कलौंजी के तेल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए कलौंजी का तेल काफी फायदेमंद होता है। इसलिए आप आधा चम्मच कलौंजी के तेल को ब्लैक टी में मिलाकर पिएं। ऐसा करने से आपको जल्द ही राहत मिलेगी।

पाचन को दुरुस्त रखने में फायदेमंद
पाचन को दुरुस्त रखने के लिए कलौंजी के तेल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कलौंजी के तेल का सेवन करने से पाचन दुरुस्त हो सकता है। साथ ही पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो सकती है। इसलिए आप 1 गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच कलौंजी का तेल और काला नमक को मिलाएं। ऐसा करने से आपको जल्द ही राहत मिलेगी।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

बड़ी खबरें

View All

घरेलू और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल