6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस नीली चाय में छुपा है आपके माइग्रेन, डायबिटीज और वेट कंट्रोल करने का राज, जानिए इसे पीने का सही तरीका

ग्रीन और ब्लैक टी (Green and Black Tea) के बारे में तो आपने बहुत सुना भी होगा और पिया भी होगा, लेकिन क्या अपने कभी ब्लू टी (Blue Tea) के बारे में सुना है। ये वो टी है जो आपके वेट लॉस (Weight Loss) से लेकर डायबिटीज (Diabetes) और इम्युनिटी (Imunity) तक को बूस्ट करती है।

2 min read
Google source verification

image

Ritu Singh

Mar 30, 2022

blue_tea_health_benefits.jpg

ग्रीन और ब्लैक टी की तरह ही ये ब्लू टी भी टेस्ट और हेल्थ दोनों के लिए बेस्ट होती है। प्राकृतिक चीजों से तैयार होने वाली इस टी में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टिरियल और एंटी सेप्टिक के साथ दर्द खींचने के गुण भी होते हैं और यही कारण है कि ये चाय बेहद लाभकारी हाेती है। ये नीली चाय असल में ब्लू बटरफ्लाई (Blue Butterfly) यानी अपराजिता के नीले फूलों से बनती है, इसलिए इसका रंग नीला होता है। अपराजिता के फूल औषधिय रूप में भी प्रयोग होते हैं। तो चलिए आज आपको इस चाय के फायदे के साथ यह भी बताएं कि इसे किस धातु के कप में पीना चाहिए।

ब्लू टी अपने एंटी-एजिंग के साथ मेटाबॉलिज्म पर भी काम करती है। अपराजिता के फूल से बनी इस चाय को सेहत के लिए अन्य चाय से ज्यादा बेस्ट माना गया है। तो चलिए इसके फायदे जानें।

चाय के हेल्थ बेनिफिट्स (Blue Tea Health Benefits)

ऐसे बनाएं ये चाय

ब्लू टी बनाना बेहद आसान है। उबलते पानी में अपराजिता के नीले फूल को डाल कर एक मिनट के लिए ढक दें और फिर इसे छान लें। चाहे तो स्वाद के लिए इसमें नींबू, शहद मिक्स करें। अगर वेट लाॅस करना चाहते हैं तो शहद को स्किप कर दें।

ब्लू टी कब और कैसे पीएं
ब्लू टी में टैनिन होते हैं जो भोजन से आयरन के अवशोषण को रोकते हैं, इसलिए इसे खाने के कम से कम एक से दो घंटे पहले या बाद में पीना चाहिए। इस चाय को कोशिश करें कि मिट्‌टी से बने बर्तन में पीएं। अगर संभव न हो तो आप इसे बोनचाइना के कप में पी सकते हैं। इसके अलावा किसी अन्य धातु में डालकर न पीएं। बाजार मे ये टी ऊलोंग या ब्लैक ड्रैगन टी के नाम से भी मिलती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

बड़ी खबरें

View All

घरेलू और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल