
Start Your Morning with Fennel Water for Amazing Health Benefits
Fennel Water benefits : दैनिक जीवन में लोग सुबह सबसे ज्यादा सेवन चाय का करते नजर आते हैं लेकिन चाय हमारे शरीर को बहुत नुकसान देती है। एक्सपर्ट्स हमें सुबह चाय नहीं पीने के सलाह देते हैं और उसकी जगह कई फायदे के चीजों का सेवन करने की सलाह देते हैं लेकिन क्या आपको पता है सौंफ का पानी (Fennel Water) भी हमारी पाचन क्रिया के लिए कितना फायदेमंद होता है।
सौंफ खाने से हमारी पाचन क्रिया बहुत सही रहती है और हमारे शरीर में ठंड़क पैदा करती है। सौंप में एनेथोल होता है जो डाइजेस्टिव जूस और एंजाइम के स्त्राव को बढ़ाता है। सौंप कोलिक से लेकर कंजंक्टिवाइटिस तक हर बीमारी दूर करने में मददगार है।
लेकिन क्या आपको पता है कच्ची सौंफ चबाने से ज्यादा इसके पानी (Fennel Water) का सेवन हमें ज्यादा लाभ पहुंचाता है। यदि आप सौंफ के पानी का सेवन करते हैं तो आपको ज्यादा फायदा मिलेगा क्योंकि सौंप के पानी (Fennel Water) में पौषक तत्वों की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। सौंफ का पानी पीने से हम वजन कम कर सकते हैं ,पेट में गैस, जी मिचलना, उल्टी की समस्या और पीरियड्स दौरान क्रेम्प्स की समस्या को दूर करने में सही साबित होता है।
सौंफ का पानी (Fennel Water) बनाने के लिए आप को एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंप डालकर उसको रातभर भिगोने के लिए रखना है और सुबह उस पानी को छानकर पी जाना है।
ऐसे तो सौंफ का पानी एक व्यक्ति के लिए फायेदमंद साबित होता है लेकिन किसी व्यक्ति को एलर्जी है या किसी प्रकार की समस्या है तो उसे डाॅक्टर की सलाह पर इसका सेवन करना चाहिए।
Updated on:
17 Aug 2024 04:00 pm
Published on:
17 Aug 2024 11:37 am
बड़ी खबरें
View Allघरेलू और प्राकृतिक उपचार
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
