
home remedies that can reduce knee pain effectively
Foods To Fight Knee Pain: घुटनों में दर्द की समस्या अक्सर बढ़ती उम्र के साथ लोगों को बनी ही रहती है। इसलिए बढ़ती उम्र के साथ आपको लाइफस्टाइल और डाइट के ऊपर अधिक ध्यान की जरूरत होती है। घुटनों और जोड़ों के दर्द को दूर करना चाहते हैं तो कुछ आसान से घरेलू उपाय और ऐसे फूड्स हैं जिनको यदि आप अपने डेली रूटीन में शामिल करते हैं तो दर्द की समस्या दूर होती जाती है। इसलिए जानिए इन घरेलू उपायों के बारे में जो दर्द की समस्या को दूर करने में आपकी बहुत ही ज्यादा मदद कर सकते हैं।
दूध का करें रोजाना सेवन: दूध का रोजाना सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है। दूध के रोजाना सेवन से शरीर में कैल्शियम की कमी की पूर्ती की जा सकती है। दूध कैल्शियम और विटामिन डी के जैसे कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसलिए आप रोजाना के डाइट में दूध का सेवन कर सकते हैं।
लहसुन: घुटनों और जोड़ों में होने वाले दर्द से राहत पाना चाहते हैं तो लहसुन का सेवन बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द होता है। लहसुन में सेलिनियम और सल्फर की मात्रा भरपूर होती है जो दर्द की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। इसलिए आप रोजाना लहसुन की दो से चार फ़ाकियों का सेवन कर सकते हैं।
अदरक और हल्दी का कर सकते हैं सेवन: हल्दी और अदरक ये दोनों ही चीजें ही कई सारे फ़ायदेमन्द तत्वों से भरपूर होते हैं। इन दोनों चीजों के रोजाना सेवन से दर्द की समस्या से काफी ज्यादा राहत मिलती है। इसलिए आप डाइट में अदरक और हल्दी का सेवन कर सकते हैं। ज्यादा फायदा चाहते हैं तो हल्दी और अदरक के पाउडर को मिक्स करके इसका सेवन सोने से पहले सेवन कर सकते हैं।
फलों को करें डाइट में शामिल: फलों का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द होता है, फल के रोजाना सेवन से शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। वहीं ये कैल्शियम की कमी की भी पूर्ती करते हैं। फलों में आप आम, सेब, केला, अनार के जैसे अन्य फलों को शामिल कर सकते हैं। इनके रोजाना सेवन से हड्डियों से जुड़ी कई समस्या दूर हो जाती है।
तुलसी का सेवन करें: तुलसी का सेवन कई प्रकार के रोगों को ठीक करने में मदद करता है। वहीं तुलसी का सेवन घुटनों में हो रहे दर्द को दूर करने के लिए भी कर सकते हैं। यदि आपको गठिया की समस्या है और इसे कम करना चाहते हैं तो तुलसी के रस को निकाल लें और इसका रोज सेवन करें। ऐसा प्रतिदिन करने से दर्द से आराम मिलेगा।
यह भी पढ़ें: प्याज ही नहीं इसके छिलके भी होते हैं फायदेमंद,जानिए प्याज के छिलके से होने वाले इन फायदों के बारे में
मेथी के दाने का करें सेवन: मेथी दाने का सेवन जोड़ों और घुटनों के दर्द को कम करने में बहुत ही ज्यादा मदद करते हैं। जोड़ों में दर्द की समस्या को दूर करने के लिए आप सुबह या शाम को मेथी के दाने का एक चम्म्च सेवन करें। ज्यादा फायदा चाहते हैं तो सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ भी आप इसका सेवन कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Updated on:
14 Apr 2022 12:20 pm
Published on:
14 Apr 2022 12:19 pm
बड़ी खबरें
View Allघरेलू और प्राकृतिक उपचार
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
