1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Headache: सिर दर्द को छूमंतर कर देंगे ये घरेलू उपाय, साथ ही इन चीजों से करें परहेज

Headache: अगर आप सिर दर्द से परेशान हैं तो एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका भी आपको फायदे पहुंचा सकता है। सिर दर्द दूर करने के लिए आप एक गिलास पानी में 2 चम्मच...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 21 Mar 2022, 4:58 PM IST

headache home remedies in hindi, natural remedies for headache, sir dard dur karne ke upay, सिर दर्द कैसे दूर करें, सिर दर्दे के घरेलू उपाय, instant relief from headache at home,

Headache: सिर दर्द को छूमंतर कर देंगे ये घरेलू उपाय, साथ ही इन चीजों से करें परहेज

आज के समय में सिर दर्द एक आम समस्या बन गई है। चिंता, थकान, तनाव और असंतुलित जीवनशैली इसके काफी सामान्य कारण हैं। सिर दर्द से परेशान व्यक्ति का किसी भी काम में मन नहीं लगता। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में जो आपको सिर दर्द से राहत दिला सकते हैं और साथ ही जानें सिर दर्द में किन चीजों से परहेज करना चाहिए...

सिर दर्द के घरेलू उपाय

1. चंदन का लेप
सिर दर्द से आराम दिलाने के लिए चंदन का लेप काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप चंदन की लकड़ी को आवश्यकतानुसार पानी के साथ घिसकर एक लेप तैयार कर लें। इसे तुरंत ही अपने माथे पर लगा लें और 15 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से साफ कर लें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

2. तुलसी की चाय
तुलसी का सेवन भी सिर दर्द को दूर भगाने में सहायक हो सकता है। इसके लिए आप तुलसी की कुछ पत्तियों को पानी में अच्छी तरह उबाल लें ताकि तुलसी का अर्क पानी में आ जाए। अब इस पानी की कप में छान लें। हल्का ठंडा होने पर तुलसी की चाय पी लें। या फिर आप ऐसे ही तुलसी के पत्तों को चबा सकते हैं।

3. एप्पल साइडर विनेगर
अगर आप सिर दर्द से परेशान हैं तो एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका भी आपको फायदे पहुंचा सकता है। सिर दर्द दूर करने के लिए आप एक गिलास पानी में 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर, कुछ बूंद नींबू का रस और आधा चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करें।

4. अजवाइन का पानी
तीव्र सिर दर्द से राहत पाने के लिए आप अजवाइन के पानी के भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कप पानी में आधा छोटी चम्मच अजवाइन डालकर उबाल लें। इसके बाद छानकर और हल्का ठंड करके इस पानी का सेवन करें।

इन चीजों से करें परहेज

कोल्ड ड्रिंक्स
प्रोसेस्ड फूड
खट्टे फल
फास्ट फूड
लीची
राजमा
अखरोट
मूली

यह भी पढ़ें: ब्लड डोनेशन के पहले और बाद में कुछ ऐसी होनी चाहिए आपकी डाइट, तुरन्त मिलेगी एनर्जी

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

घरेलू और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल