19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Skin Care Tips: क्या आपकी आंखों के पास लटकने लगी है स्किन, ये घरेलू उपाय दिलाएंगे इससे छुटकारा

Skin Care Tips: आजकल के बदलते मौसम और भागदौड़ की जिंदगी का बुरा असर हमारी सेहत और स्किन पर पड़ता है। गलत खानपान और कम पानी पीने की वजह से भी त्वचा ढीली पड़ने लगती है। साथ उम्र बढ़ने के साथ चेहरे की त्वचा भी लटकने लगती है।

2 min read
Google source verification
Skin Care Tips: क्या आपकी आंखों के पास लटकने लगी है स्किन, ये घरेलू उपाय दिलाएंगे इससे छुटकारा

Home remedies for skin tighten near eyes

Skin Care Tips: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान का बुरा प्रभाव हमारी त्वचा पर पड़ता है। समय के साथ आपकी त्वचा अपना लचीलापन या एलास्टिसिटी खोने लगती है। जिसके परिणाम स्वरूप यह ढीली होने लगती है। बढ़ती उम्र का असर सबसे पहले आंखों के आस-पास दिखाई देने लगता है। आंखों के पास ढीली स्किन को टाइट करने के लिए महिलाएं ब्यूटी टिप्स अपनाती हैं और महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इसका असर जल्द ही खत्म हो जाता है। अगर आप आंखों के पास लटकती स्किन को टाइट करना चाहते हैं, तो ये घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में जो ढीली त्वचा को टाइट बनाने में मदद करते हैं

आंखों के पास लटकने वाले स्किन के घरेलू उपाय

1. नींबू
आंखों के नीचे लटक रही स्किन को टाइट करने के लिए नींबू का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नींबू के रस में विटामिन सी के गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसके कसैले गुण आपकी त्वचा को साफ और हाइड्रेटेड रखते हैं। ढीली त्वचा में नींबू का रस लगाने से काफी फायदा मिलता है। ये त्वचा को कसने का काम करता है।
यह भी पढ़े: बार बार पानी पीने के बाद भी नही बुझती है प्यास, तो ये घरेलू उपाय दिलाएंगे छुटकारा

2. मुल्तानी मिट्टी
आंखों के नीचे लटक रही स्किन को टाइट करने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मुल्तानी मिट्टी त्वचा को कसने के लिए एक और बेहतरीन उपाय है। मुल्तानी मिट्टी का पैक लगाने से आंखों की लटकती स्किन टाइट हो जाती है।
यह भी पढ़े: क्या आपके बच्चों को अक्सर रहती है कब्ज की समस्या, तो ये घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत

3. जैतून का स्किन
आंखों के नीचे लटक रही स्किन को टाइट करने के लिए जैतून तेल का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जैतून के तेल से रोजाना रात को सोते समय आंखों के आसपास मसाज करने से स्किन को टाइट होता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

घरेलू और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल