26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Stomach Worms Home Remedies: अगर आपके बच्चे के पेट में हो गए है कीड़े, तो ये घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत आराम

Stomach Worms Home Remedies: बच्चों के पेट में हमेशा कीड़े होने की शिकायत देखी जाती है। जिसकी वजह से बच्चों को न भूख लगती है और पेट में दर्द भी होता है। कीड़े होने की वजह से बच्चे ठीक से कुछ खा नहीं पाते। जिसकी वजह से बच्चों को कमजोरी होने लगती है।  

2 min read
Google source verification
Stomach Worms Home Remedies: अगर आपके बच्चे के पेट में हो गए है कीड़े, तो ये घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत आराम

Home remedies for stomach worms in children

Stomach Worms Home Remedies: छोटे बच्चों में अक्सर उनके पेट में कीड़े हो जाते हैं जो उन्हें काफी परेशान करते हैं। बच्चों के पेट में कीड़े होने की कई वजह हो सकते हैं। ज्यादातर गलत खानपान, आसपास की गंदगी आदि की वजह से पेट में कीड़े हो जाते हैं। जिसकी वजह से बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कीड़े होने से बच्चों के मानसिक और शारीरिक दोनों पर इसका प्रभाव पड़ता है। पेट में कीड़े होने के वजह से बच्चों को भूख नहीं लगती है। जिसकी वजह से वह खाने से दूर भागते हैं और यह शरीर में कमजोरी का रूप ले लेती है। लेकिन कुछ घरेलू उपाय बच्चों के पेट में कीड़े से आपको छुटकारा दिला सकते हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में

पेट के कीड़े से राहत पाने के घरेलू उपाय

1. तुसली
तुलसी का सेवन करने से पेट में होने वाले कीड़े को खत्म किया जा सकता है। क्योंकि तुसली एक औषधीय गुण के रूप में इस्तेमाल किया जाता है जो पेट के कीड़ों को मारने में मदद करता है। इसलिए सुबह खाली पेट तुलसी का पत्ता चबाकर पानी के साथ खा लेना चाहिए।
यह भी पढ़े: गर्मियों में धूप और धूल मिट्टी से आंखों की बचाव करने में काम आएंगे ये घरेलू उपाय

2. जीरा
जीरे का सेवन करने से पेट में होने वाले कीड़े को खत्म करने में मदद मिलता है। आप जीरा को तवे पर भून ले और ठंडे होने के बाद इसे गुड़ के साथ खा लें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से आपको जल्द ही राहत मिलेगा।

3. तेजपत्ता
तेजपत्ता के पत्तियों से पेट में होने वाले कीड़े को खत्म किया जा सकता है। क्योंकि तेजपत्ता की पत्तियों में पेट के कीड़े मारने के गुण पाए जाते हैं। तेजपत्ते की पत्तियों को सुखाकर उसका चूर्ण बना लें और रोज रात सोने से पहले 2 ग्राम गुनगुने पानी के साथ मिलाकर पी जाएं। ऐसा करने से आपको जल्द ही राहत मिलेगा।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

बड़ी खबरें

View All

घरेलू और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल