
Home Remedies to cure Itchy Nose
Home Remedies for Itchy Nose: अक्सर गर्मी में नाक में जलन या इरिटेशन होती है। नाक में जलन मौसम में बदलाव, पेट में गर्मी और नाक में जलन किसी वायरल इन्फेक्शन या फंगल या बैक्टीरियल ग्रोथ की वजह से भी यह समस्या हो सकती है। इससे नाक के अंदर की दीवारों पर सूजन या इंफेक्शन हो जाता है। ऐसे में आपको इस मौसम में अपने शरीर को ठंडा रखना जरूरी होता है। इसके लिए आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिनमें कूलिंग इफेक्ट हो और जो शरीर को ठंडा रख सकें। लेकिन कुछ घरेलू उपाय और द्वारा इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। तो आइए जाने नाक में जलन कम करने के घरेलू उपायों के बारे में
नाक की जलन से राहत पाने के घरेलू उपाय
1. घी
कई बार ड्रायनेस की वजह से भी नाक में इरिटेशन होने लगती है। ऐसे में आप घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। उंगुली से नाक के दोनों छिद्रो में घी लगाने से इस समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है। घी नाक में हो रही सूजन को भी कम करने में मदद करता है। दिन में 2-3 बार नाक में घी लगाने से नाक की ड्रायनेस खत्म होगी, जिससे आपको इरिटेशन नहीं होगी। घी नाक के अंदरुनी हिस्से को मॉयश्चराइज करने में मदद करता है। गर्मी में अकसर ही यह समस्या हो जाती है, अगर आप नियमित रूप से नाम के दोनों छिद्रों में घी लगाएंगे तो आप इस समस्या से बच सकते हैं।
2. स्टीम लें
सिर को तौलिये से ढककर स्टीम लेनी चाहिए. गरम पानी में शॉवर लेने से भी नाक की जलन में आराम मिलता है और दर्द कम हो सकता है।
3. बर्फ के टुकड़ों से सिकाई करें
नाक में जलन होने पर अगर बर्फ के टुकड़ों से सिकाई की जाए, तो काफी फायदा मिल सकता है। दरअसल, नाक में जलन ज्यादातर गर्मी की वजह से होती है। जब शरीर में अंदरुनी गर्मी पैदा होती है, तो इसका असर बाहर भी देखने को मिलता है। इसे शांत करने के लिए आप कूलिंग इफेक्ट वाली डाइट के साथ ही नाक पर बर्फ के टुकड़ों से भी सिकाई कर सकते हैं। इसके लिए आप एक सूती के कपड़े पर बर्फ लपेटें और इससे नाक के आस-पास सिकाई करें। आप इसे दिन में 2-3 बार कर सकते हैं। कुछ दिनों तक लगातार नाक की सिकाई करने से आपको फायदा मिल सकता है। इसके अलावा आप चाहें तो इससे निजात पाने के लिए अपने सिर पर ठंडा पानी भी डाल सकते हैं। इससे शरीर को ठंडक मिलेगी और समस्या से छुटकारा मिलेगा।
पेय पदार्थों का सेवन करे
पानी या जूस जैसे तरल पदार्थ नाक में जलन के दौरान आराम पहुंचाते हैं। इनके सेवन से म्यूकस पतला होता है और ड्रेनेज बढ़ता है। वहीं, कैफीन या अल्कोहल का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इन्हें लेने से डिहाइड्रेशन बढ़ सकता है और नाक या साइनस की लाइनिंग में सूजन आ सकती है।
नारियल का तेल
तेल सिर्फ बालों और त्वचा के लिए ही नहीं अच्छा होता है बल्कि अगर नाक में जलन या सूखी नाक की समस्या हो गई है। तो उससे भी राहत दिला सकता है आपकी नाक को मॉइस्चराइज करने के साथ-साथ की जलन को भी कम करने में मदद करता है। इसके लिए सोने के पहले नाक में एक या दो नारियल का तेल डालें।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Updated on:
13 Apr 2022 01:56 pm
Published on:
13 Apr 2022 01:54 pm
बड़ी खबरें
View Allघरेलू और प्राकृतिक उपचार
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
