6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Knee Pain Home Remedies: क्या आप घुटनों के दर्द से हैं परेशान? तो ये घरेलू उपाय दिलाएंगे राहत

Knee Pain Home Remedies: आज के समय में घुटनों में दर्द की समस्या बहुत ही आम हो गई है। इस समस्या की वजह से व्यक्ति को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय आपको इस समस्या से राहत दिला सकते है।

2 min read
Google source verification
Knee Pain Home Remedies: क्या आप घुटनों के दर्द से हैं परेशान? तो ये घरेलू उपाय दिलाएंगे राहत

Home remedies to get relief from knee pain

Knee Pain Home Remedies: आजकल ज्यादातर लोग घुटनों के दर्द की समस्या से जूझ रहे है। घुटनों में दर्द की समस्या बहुत आम हो चुकी है। इस समस्या से केवल बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि कम उम्र के लोग भी परेशान रहते है। ज्यादातर घुटनों में दर्द आर्थराइटिस बीमारी या गठिया की वजह से होता है। पुरुषों के अपेक्षा में महिलाओं में अधिक घुटनों में दर्द की समस्या होती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते है। लेकिन इस दर्द से राहत दिलाने में घरेलू उपाय बहुत ही काम आते है। तो आइए जानते है इन घरेलू उपायों के बारे में जो घुटनों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करते है

घुटनों के दर्द से राहत पाने के घरेलू उपाय

1. हल्दी दूध
घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए हल्दी वाला दूध का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। हल्दी और दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्त्व दर्द से राहत दिलाने में मदद करते है। इसलिए रोजाना रात में हल्दी वाला दूध का सेवन करने से जोड़ो के दर्द से राहत मिलती है।
यह भी पढ़े: टाइफाइड बुखार को जड़ से खत्म करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिलाएंगे इससे तुरंत निजात

मेथी
घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए मेथी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। मेथी का दाना दर्द की गोली की तरह असर करता है। इसलिए आप पहले मेथी दाना का पाउडर बना लें। फिर इसे एक चम्मच सुबह शाम खाने के बाद गर्म पानी से लें। ऐसा करने से घुटनों के दर्द से जल्द ही राहत मिलती है।

तुलसी का रस
घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए तुलसी का रस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। तुलसी का रस हर तरह के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। इसलिए आप पहले तुलसी के पत्तों का रस निकल लें। फिर एक गिलास गुनगने पानी में एक चम्मच तुलसी का रस मिलाकर पी लें। ऐसा करने से घुटनों के दर्द से जल्द ही राहत मिलती है।
यह भी पढ़े: क्या आप बार-बार पेशाब आने की समस्या से परेशान है, ये घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत निजात

सरसों तेल
घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए सरसों तेल का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। सरसों का तेल हर तरह के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए आप रोज सरसों के तेल से घुटनों की मालिश करें। ऐसा करने से घुटनों के दर्द से जल्द ही राहत मिलती है

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।


बड़ी खबरें

View All

घरेलू और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल