12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टॉन्सिल की वजह से गले के दर्द से रहते हैं परेशान, तो ये घरेलू उपाय आपकी कर सकते हैं मदद

टॉन्सिल की समस्या होने पर गले में दर्द बना रहता है, वहीं गले में सूजन भी देखी जा सकती है। ऐसे में यदि आप टॉन्सिल की समस्या से परेशान रहते हैं तो आज हम आपको इन घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगें, जो आपकी मदद करेंगें।

3 min read
Google source verification
टॉन्सिल की वजह से गले के दर्द से रहते हैं परेशान, तो ये घरेलू उपाय आपकी कर सकते हैं मदद

home remedies to get relief from tonsil pain

नई दिल्ली। सर्दी का मौसम आ रहा है ऐसे में गले में दर्द, खरास जैसी समस्या बनी ही रहती है। वहीं सर्दी में टॉन्सिल इन्फेक्शन जैसे बीमारी होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ये बीमारी वायरस और बैक्टीरिया के कारण होती है। यदि ये हो जाती है तो गले में दर्द, सूजन और गले में खरास जैसी दिक्कतों का सामना कर पड़ सकता है। इसके होने पर आपको खाने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए यदि कुछ ऐसी समस्या आती है तो तुरंत ही इसका डॉक्टर से सलाह जरूर लें वरना ये बढ़ती चली जाएगी। सर्दी के मौसम टॉन्सिल कई वजहों से हो सकते हैं जैसे कि आप किसी ठंडी चीज का सेवन कर लें, कोल्ड ड्रिंक का सेवन कर लें आइस क्रीम खा लें और भी कई चीजें शामिल हैं।
इसलिए आज हम आपको कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताएंगें जिनकी मदद से आप अपना बचाव कर सकते हैं।

गाजर का जूस
गाजर का जूस आपकी मदद कर सकता है। गाजर की फायदे की बात करें तो ये विटामिन ए और विटामिन सी का बहुत ही अच्छा सोर्स होता है। गाजर वहीं एंटी टॉन्सिल जैसे तत्वों से भरपूर होता है। इसके रोजाना सेवन से आपके बॉडी से ये विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है साथ ही साथ ये टॉन्सिलिटिस को भी कम करने में भी लाभदायक होता है। टॉन्सिल जैसी समस्या से तो गाजर निजात दिलाता ही है वहीं ये पेट की अनेकों समस्याओं को दूर करने में भी लाभदायक साबित होता है। गाजर का जूस आपको कब्ज के जैसी समस्या से राहत दिलाने में भी मदद कर सकता है। इसलिए अपनी रोजाना कि डाइट में आप शामिल कर सकते हैं।

नमक के पानी का सेवन
नमक के पानी के सेवन से आपको सर्दी-जुकाम जैसे अनेकों समस्याओं से राहत मिलती है वहीं ये टॉन्सिल जैसी प्रॉब्लम को भी दूर करता है। आप के गले में ज्यादा दर्द रहता है तो ऐसे में आप गर्म पानी में थोड़ा सा नमक डालकर उसे दिन में लगभग तीन से चार बार गरारा कर सकते हैं। इससे गले में दर्द की समस्या से राहत मिलेगा वहीं टॉन्सिल की समस्या भी दूर रहेगी। गरारा तो करें ही साथ ही साथ आप इसके पानी को भी पिएं ये एक नहीं अनेकों समस्या को दूर रखेगा। गले से जुड़ी समस्या के साथ-साथ आपके पेट की सेहत भी दुरुस्त रहेगी।

यह भी पढ़ें: बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए कर सकते हैं इन होम मेड ड्रिंक्स का सेवन

दूध के साथ हल्दी का सेवन
दूध जहां सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है वहीं दूध के साथ यदि आप हल्दी का सेवन कर लेते हैं तो इससे आपको अनेकों लाभ मिलता है। टॉन्सिल की प्रॉब्लम से राहत पाने के लिए आप दूध में हल्दी को मिला कर पी सकते हैं। ये दर्द की समस्या को कम करेगी वहीं शरीर को भी ढेरों फायदे पहुंचाने मरीन कारगर साबित होगी। हल्दी में बहुत सारे महत्वपूर्ण तत्व होते हैं जैसे कि एंटी इन्फ्लेमेटरी ये शरीर की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होगी। आप दूध के साथ-साथ हल्दी का सेवन भी जरूर करें।

चुकंदर का सेवन
गले में दर्द की समस्या को कम करने के लिए आप चुकंदर का सेवन कर सकते हैं। वहीं चुकंदर टॉन्सिल की प्रॉब्लम को कम करने में काफी हद तक लाभदायक साबित हो सकता है। यदि आप खाने को निगलने में बहुत सारी दिक्क्तों का सामना कर रहें हैं तो चुकंदर के जूस का सेवन जरूर करें। इससे दर्द में तो काफी हद आराम मिलेगा ही वहीं साथ ही साथ टॉन्सिल्स की प्रॉब्लम भी दूर हो जाती है। आप चुकंदर को अनेकों तरीके से खा सकते हैं सलाद के रूप में, इसके हलवे के रूप में या इसका जूस भी बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है।

यह भी पढ़ें: गले में सूजन व दर्द की समस्या से आराम पाने के लिए जानिए इन घरेलू उपायों के बारे में

बड़ी खबरें

View All

घरेलू और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल