
Home remedies to get relief from toothache
नई दिल्ली। Home Remedies for Toothache: स्वस्थ दांतों के लिए दांतों का ध्यान रखना जरूरी होता है। दांत में दर्द होना वैसे तो एक आम समस्या है, लेकिन ये बेहद असहनीय होता है। दांत दर्द की वजह से कई बार चेहरे पर सूजन भी आ जाती है। यहां तक कि सिर में दर्द भी हो सकता है। दांत का दर्द किसी भी उम्र में हो सकता है। दांतों में दर्द के कई कारण हो सकते हैं जैसे दांत में कीड़े या दांतों में सड़न, दांतों की सफाई नाl रखने, कैल्शियम की कमी, बैक्टीरियल इंफेक्शन या फिर दांतों की जड़ों के कमजोर होने से भी होता है। दांतों में कीड़े लगने से जो दर्द होता है वो असहनीय होता है। दांत और दिमाग की नसों के जुड़े होने से यह दर्द सिर तक भी पहुंच जाता है और बहुत परेशान करता है। दांतों की समस्या गंभीर होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। हालांकि आप कुछ घरेलू उपायों के जरिये भी इस समस्या से राहत पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं उन घरेलू उपायों के बारे में जिससे दांतों के दर्द से राहत पा सकते हैं।
यह भी पढ़े: खटमल से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
दांत दर्द से राहत पाने के घरेलू उपाय
1. आलू :
आलू एक ऐसी सब्जी है जिसके बिना सब्जी बनाना मुश्किल सा लगता है। आलू को दांतों के दर्द में काफी असरदार माना जाता है। आलू के टुकड़े को दर्द वाली जगह पर रखने से दांतों के दर्द से राहत मिल सकती है।
2. लौंग :
दांत दर्द का इलाज करने का एक प्राचीन तरीका है लौंग। ये बेहद फायदेमंद होती है जिसे प्रभावित एरिया पर रगड़ा जा सकता है। आप लौंग के तेल को निकालकर प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं, इससे आपको दर्द से निश्चित रूप से राहत मिलेगी।
3. अमरूद की पत्तियां :
अमरूद के पेड़ की ताजी पत्तियों को साफ करके मुंह में रख कर चबाएं। या अमरूद के पेड़ की ताजी पत्तियों को पानी में उबालकर ठण्डा कर लें। इसमें नमक मिलाएं और कुल्ला करें। अमरूद के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके प्रयोग से दांत के दर्द में आराम मिलता है।
4. सरसो का तेल :
तीन से चार बूंद सरसो के तेल में एक चुटकी नमक डालकर दांतों व मसूड़ों पर मसाज करें। इससे न सिर्फ दांतों में दर्द से आराम मिलता है बल्कि मसूड़े भी मजबूत होते हैं।
5. लहसुन :
कच्चा लहसुन खाने से दांतों के दर्द से राहत मिल सकती है। दरअसल लहसुन में एलिसिन कंपाउंड होता है जो एंटीबैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है।
Updated on:
22 Dec 2021 04:13 pm
Published on:
22 Dec 2021 04:12 pm
बड़ी खबरें
View Allघरेलू और प्राकृतिक उपचार
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
