
Home remedies to get rid of bed bugs
Bed Bugs Home Remedies: खटमल एक कीट होता है, जो बिस्तर और अलमारियों में पाया जाता है। रात को सोने के समय में खटमल अक्सर लोगों को परेशान करते हैं। खटमल खून पीकर जिंदा रहता है। ये जहां कटते वहां की शरीर पर लाल निशान हो जाता है। साथ ही खुजली और जलन जैसी समस्या होने लगती है। अगर आपके भी घर में खटमल के आतंक बढ़ गए हैं तो उससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। इन घरेलू नुस्खे को अपनाने से खटमल की समस्या दूर हो जाएगी। तो आइए जानते हैं इन घरेलू नुस्खे के बारे मे
खटमल से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे
1. लौंग
लौंग का खुशबू बहुत तेज होता है, जो खटमल की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। क्योंकि खटमल को तेज खुशबू पसंद नही आता है। इसलिए खटमल को भागने के लिए आप लौंग की पोटली बनाकर बिस्तर या अलमारी पर रखें।
यह भी पढ़े: घर से कॉकरोच को भगाने में काम आएंगे, ये घरेलू उपाय
2. पुदीना
पुदीना की तेज खुशबू खटमल से सहन नही हो पाती है। क्योंकि खटमल को तेज खुशबू पसंद नही आता है। इसलिए पुदीना खटमल को दूर करने फायेदमंद होता है। खटमल से छुटकारा पाने के लिए आप पुदीने की पत्तियां को बिस्तर और अलमारी के पास रख दें। ऐसा करने से खटमल जल्द ही दूर हो जाएंगे।
3. नीम का तेल
नीम का तेल खटमल से छुटकारा दिलाने में सहायक होता है। क्योंकि नीम के तेल एंटी माइक्रोबियल के गुण पाया जाता हैं, जो खटमल को दूर करने मे मदद करता है। इसलिए खटमल से छुटकारा पाने के लिए आप बिस्तर, अलमारियों या घरों में नीम के तेल से छिड़काव करें।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Updated on:
14 May 2022 11:29 am
Published on:
14 May 2022 11:28 am
बड़ी खबरें
View Allघरेलू और प्राकृतिक उपचार
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
