Joint Pain Home Remedies : भारत में अधिकांश लोग जोड़ों के दर्द से परेशान नजर आते हैं जिसमें बुजुर्ग लोगों की संख्या ज्यादा है लेकिन आज के युवाओं में भी यह समस्या देखने को मिल रही है। इसका समस्या का कारण अनियमित खान-पान और जीवनशैली को माना जाता है। उम्र बढ़ने के साथ, कई लोगों को जोड़ों में दर्द का अनुभव होने लगता है, जो बुढ़ापे की एक गंभीर समस्या है। इससे बुजुर्गों को चलने-फिरने में कठिनाई होती है, जिससे उनके शरीर में अन्य समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं।