
नई दिल्ली: Amazon Great Indian Festival 2019 सेल 29 सितंबर से शुरू हो रही है, जो 4 अक्टूबर की मध्यरात्रि तक चलेगी। ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2019 सेल पहले प्राइम मेंबर्स के लिए 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे से ही शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि इस सेल की सीधी टक्कर Flipkart Big Billion Days 2019 सेल से होगी, जो 29 सितंबर से ही शुरू हो रही है और 4 अक्टूबर तक चलेगी। सेल के लिए अमेजन ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ साझेदारी की है। इसके तहत एसबीआई के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
अमेजन सेल के लिए स्मार्टफोन, टेलीविज़न, घरेलू उपलकरणों, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स समेत कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दिया जाएगा। इस सेल की सबसे बड़ी खासियत ये होगी कि इस दौरान कई प्रोडक्ट्स को काफी कम कीमत में पेश किया जाएगा तो वहीं कुछ नए प्रोडक्ट्स को इस सेल के दौरान पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। माना जा रहा है कि Great Indian Festival 2019 सेल में पहली बार Samsung Galaxy M30s को भी बेचा जाएगा। इतना ही नहीं इस सेल में OnePlus TV को बेचा जा सकता है।
90 फीसदी तक का मिलेगा डिस्काउंट ऑफर
अगर ऑफर्स की बात करें तो इस साल लॉन्च हुए 15 नए स्मार्टफोन्स पर 40 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा 1200 टॉप ब्रांड्स पर 90 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। इतना ही नहीं घर और किचन से जुड़ी 50,000 से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर 80 फीसदी की छूट मिलेगी। वहीं 75 फीसदी डिस्काउंट के साथ home appliances बेचा जाएगा। यानी ये दीवाली ग्राहकों के लिए काफी खास होने वाला है।
Published on:
17 Sept 2019 02:35 pm
बड़ी खबरें
View Allहोम अप्लाएंसेज
गैजेट
ट्रेंडिंग
