
इस आसान तरकीब से आधे से भी कम हो जाएगा AC का बिल
नई दिल्ली: जो लोग अपने घर में एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं उन्हें अक्सर ज्यादा बिल आने की समस्या होती है, ऐसे में या तो लोग AC चलाना बंद कर देते हैं या फिर ज़िंदगी भर ज्यादा बिजली का बिल भरते रहते हैं ऐसे में ये आपको जेब पर काफी भारी पड़ता है। अगर आप AC के बिल से परेशान हैं तो हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहे जिससे आपके एयर कंडीशनर का बिल बेहद कम हो जाएगा।
दरअसल गर्मियों के मौसम में एयर कंडीशनर का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है जिसके चलते बिजली की खपत काफी बढ़ जाती है और अगर आप तरीके से AC इस्तेमाल नहीं करेंगे बिजली का बिल बहुत ज़्यादा आएगा। लेकिन आप इस खर्च को काफी कम कर सकते हैं।
ऐसे कम करें बिजली का बिल
आपको ध्यान रखना पड़ता है कि आप जब भी AC ऑन करते हैं तो उसे कुछ देर चलने दें क्योंकि जब आप एक बार एयर कंडीशनर स्टार्ट करते हैं तो इसमें काफी बिजली की खपत होती है और अगर आप कुछ ही देर में एयर कंडीशनर फिर चलाएंगे तो बिजली का बिल ज्यादा आएगा। आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप सारी रात एयर कंडीशनर ना चलाएं ऐसा करने से काफी बिजली का बिल बचता है और आपको जेब पर बोझ नहीं पड़ता है।
Published on:
02 Oct 2018 02:54 pm
बड़ी खबरें
View Allहोम अप्लाएंसेज
गैजेट
ट्रेंडिंग
