नई दिल्ली: अक्सर बिजली का बिल ज्यादा आने से लोग परेशान हो जाते है और बिल कम आए इसके लिए हर रुम के फैन,बल्ब और एसी जैसे होम अप्लायंस को बंद करने लगते हैं। ऐसे में उन्हें लगता है कि बिजली का बिल कम आएगा, लेकिन सच तो यह है कि ऐसा करने से उन्हें ही दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और चिलचिलाती गरमी में रहना पड़ता है, तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे बातें बताएंगे जिसे अगर आप ध्यान रखेंगे और फॉलो करेंगे तो आपके बिजली का बिल आधा आने लगेगा।