4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मात्र 5,499 रुपये में मिल रहा Xiaomi का ये LED टीवी, जानें अन्य ऑफर्स

Flipkart से खरीदने पर मिल रहे हैं ये शानदार ऑफर्स TV में Youtube और Google असिस्टेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं Axis बैंक के कार्ड पर मिल रहा अतिरिक्त डिस्काउंट  

2 min read
Google source verification
xiaomi

मात्र 5,499 रुपये में मिल रहा Xiaomi का ये LED टीवी, जानें अन्य ऑफर्स

नई दिल्ली: अगर आप कोई LED टीवी खरीदने की सोच रहे हैं तो यह ख़बर आपके लिए है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) पर शाओमी के इन दो टीवी को पहले से सस्ती कीमत और शानदार ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है। इनमें Mi LED Smart TV 4A और Mi LED Smart TV 4A Pro शामिल हैं। दोनों ही एलईडी टीवी 32 इंच स्क्रीन के साथ आते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में…

यह भी पढ़ें:40MP बैक व 32MP सेल्फी कैमरे के साथ Huawei P30 और P30 pro लॉन्च, पढ़ें फीचर्स

Mi LED Smart TV 4A

कंपनी ने इसे पिछले साल भारत में लॉन्च किया था। इसकी कीमत 12,499 रुपये है। इस टीवी पर 7,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। खरीदारी के दौरान अगर ग्राहक एक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो उन्हें 5% की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसके अलावा ग्राहक टीवी को 416 रुपये शुरुआती इएमआई पर भी खरीद सकते हैं। इसमें 20W का स्टिरियो स्पीकर्स दिया गया है। यह एलईडी स्क्रीन के साथ आता है। यह 802.11a/b/g/n (2.4 GHz) वाई-फाई टाइप के साथ आता है। इसमें 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसका ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड बेस्ड है। इसकी वज़न 3.9Kg है।

यह भी पढ़ें:Flipkart पर काफी सस्ते में मिल रहा LG G7 ThinQ, जानें ऑफर्स

Mi LED Smart TV 4A Pro

फ्लिपकार्ट पर इस टीवी को लॉन्चिंग कीमत12,999 के साथ ही लिस्ट किया गया है। लेकिन ग्राहक मिल रहे ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। इस टीवी पर 7,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। खरीदारी के दौरान अगर ग्राहक एक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो उन्हें 5% की अतिरिक्त छूट मिलेगी। साथ ही 2,167 रुपये नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। MI LED TV 4A Pro 32-inch स्मार्ट टीवी की खासियत है कि इसमें YouTube, गूगल असिस्टेंट और Chromebook जैसे फीचर दिए गए है। साथ ही 700 से ज्यादा कंटेंट को भी सपोर्ट करेगा। इसके अलावा एचडी डिस्प्ले और 20W स्पीकर भी मिलेगा। इसमें 1GB रैम और 8GB स्टोरेज दी गयी है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्ट टीवी में 2.4GHz Wi-Fi, 2 USB 2.0 ports और 3 HDMI ports और 1 Ethernet port दिया गया है।

पत्रिका लाइव अपडेट