3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

300 रुपये में बिक रहा 55 इंच वाला LED TV, जानिए फीचर्स

सस्ते में मिल रहा LED टीवी बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा हैं ब्रांड एंबेसडर 8 और 9 अप्रैल को ही मिलेगा ये ऑफर

2 min read
Google source verification
300 रुपये में बिक रहा 55 इंच वाला LED TV, जानिए फीचर्स

300 रुपये में बिक रहा 55 इंच वाला LED TV, जानिए फीचर्स

नई दिल्ली: अगर आप LED टीवी खरीदने का मन बना रहे हैं तो 300 रुपये में ये कंपनी आपको LED टीवी खरीदने का मौका दे रही है। दरअसल, इस कंपनी का नाम mendy है जो भारत की है और इसका ऑफिस नई दिल्ली के पंजाबी बाग में है। इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा है। दरअसल, इन दिनों एक विज्ञापन देखने को मिल रहा है, जिसमें लिखा है कि 300 रुपये खर्च करके स्मार्ट एलईडी टीवी पाएं। इस ऑफर का लाभ ग्राहक 8 और 9 अप्रैल को ही ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- अब लैंडलाइन नंबर से चलाएं WhatsApp, नहीं शेयर होगा आपका मोबाइल नंबर

कंपनी की वेबसाइट पर भी इस विज्ञापन को देख सकते हैं। बता दें कि 31 मार्च को आयोजित एक इवेंट के दौरान कंपनी ने 32, 40 और 55 इंच के तीन स्मार्ट टीवी लॉन्च किए थे, जिसकी कीमत 22,000, 30,000 और 45,000 रुपये हैं। लेकिन https://www.mendyled.com पर टीवी को 15,000, 22,000, 35,000 रुपये में लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन के ठीक नीचे 300 रुपये भुगतान करने का ऑप्शन मिलेगा, जहां क्लिक करने पर आपको अपनी डिटेल देनी होगी और फिर प्लेस ऑर्डर पर क्लिक करना होगा। इस दौरान कंपनी की तरफ से आपको बताया जाएगा कि आपका कार्ट खाली है और फिर नीचे दिए तीन टीवी में से किसी एक को कार्ट में एड करना होगा। इसके बाद कार्ट में दो प्रोडक्ट्स दिखेंगे। इसमें 300 रुपये का एक प्रोडक्ट होगा और दूसरा टीवी होगा जिसे आप ने सेलेक्ट किया है।

यह भी पढ़ें- Honor Gala Festival आज से शुरू, स्मार्टफोन्स पर मिल रहा 8000 का डिस्काउंट

अगर आप टीवी को हटाना चाहते हैं तो हटा सकते हैं। इसके बाद आपको सिर्फ 300 रुपये का ही भुगतान करना होगा। इसके बदले में कंपनी आपको फास्ट चार्जिंग यूएसबी केबल देगी जिसकी कीमत 600 रुपये है। साथ ही स्मार्ट टीवी जीतने का मौका भी देगी। इस ऑफर के तहत कंपनी 100 लकी विजेता को 50 इंच का स्मार्ट टीवी देगी। वहीं कंपनी इस बात की कोई गारंटी नहीं देती कि 300 रुपये में आपको टीवी मिलेगा या नहीं। साथ ही ये पैसा रिफंड में भी नहीं मिलेगा। हालांकि इसकी जगह कंपनी आपको 300 रुपये का कोई प्रोडक्ट भेज सकती है।