9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OnePlus TV 55 इंच QLED डिस्प्ले के साथ आएगा, कंपनी ने दी जानकारी

OnePlus TV अगले महीने के मध्य तक हो सकता है लॉन्च OnePlus TV को सबसे पहले भारत में किया जाएगा लॉन्च 43, 65 और 75 इंच स्क्रीन साइज में भी लॉन्च हो सकता TV

2 min read
Google source verification
gtydj.jpeg

नई दिल्ली: चाइनीज कंपनी OnePlus अपने आने वाले स्मार्ट टीवी के फीचर्स से पर्दा एक-एक कर के उठा रही है। अब कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए OnePlus TV में 55 इंच QLED डिस्प्ले होने की जानकारी दी है। यहां इस बात का भी खुलासा किया गया है कि इस स्मार्ट टीवी को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि कंपनी की तरफ से इसी लॉन्चिग तारीख को लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें: आज से शुरू हुई Samsung Galaxy Note 10 सीरीज की बिक्री, इन 7 स्टेप्स के जरिए जानें सबकुछ

यह भी पढ़ें:13,999 रुपये की कीमत में Motorola One Action भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्स व ऑफर्स

इससे पहले आई रिपोर्ट की माने तो वनप्लस टीवी को 43, 55, 65 और 75 इंच स्क्रीन साइज में पेश किया जाएगा। इनमें से कंपनी ने 55 इंच डिस्प्ले वाले टीवी की घोषणा कर दी है। वनप्लस इंडिया के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करने से यह भी पता चलता है कि कंपनी अपने पहले स्मार्ट टीवी को सबसे पहले भारत में लॉन्च करेगी। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस टीवी को अगले महीने के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:29 अगस्त को लॉन्च होगा Redmi Smart TV, यहां जानें सबकुछ

OnePlus के स्मार्ट Tv को लेकर पिछले साल जानकारी तब सामने आई जब कंपनी के सीईओ Pete Lau ने जानकारी दी थी कि कंपनी स्मार्ट टीवी पेश करने की योजना बना रही है। इसके बाद इस टीवी को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आई है। वहीं, टीवी मार्केट में कंपनी की योजनाओं को लेकर Pete Lau ने कहा था कि आज केंद्र स्मार्टफोन है लेकिन कंपनी जल्द ही अपने नए सेग्मेंट में टीवी को भी जोड़ेगी। उन्होंने आगे जानकारी दी थी कि यह टीवी बिना किसी रुकावट के फोन से कम्यूनिकेट कर सकेगा।