अमेजन प्राइम (Amazon Prime) और नेटफ्लिक्स (Netflix) जैसे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का चलन बढ़ने के साथ बाजार में स्मार्ट टीवी (Smart TV) की मांग भी बढ़ गई है। यही वजह है कि अब सभी स्मार्ट टीवी खरीद रहे हैं। हालांकि, अब भी कई यूजर्स हैं, जिनका बजट उन्हें स्मार्ट टीवी खरीदने की अनुमति नहीं देता है। ऐसे में हम उन यूजर्स के लिए एक छोटा-सा डिवाइस लेकर आए हैं, जिसका उपयोग करके वह अपने पुराने साधारण टीवी को स्मार्ट टीवी में बदल सकते हैं। आइए जानते हैं इस छोटे से डिवाइस के बारे में...