
Xiaomi ने 4 Smart TV किया लॉन्च, शुरुआती कीमत 11,405 रुपये
नई दिल्ली:शाओमी ने Mi E32A 32-इंच HD TV, Mi E43A 43-इंच का फुल HD TV, Mi E55A 55-इंच और Mi E65A 65-इंच 4K HDR स्मार्ट TV लॉन्च की है। इन स्मार्ट टीवी में PatchWall इंटरफेस और ब्लूटूथ वॉइस रिमोट कंट्रोल जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं और इन स्मार्ट टीवी में क्वार्ड कोर 64-bit का प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। चीन में टीवी की सेल शुरू हो गयी है। माना जा रहा है कि भारत में इसे जल्द पेश किया जाएगा। इन स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत 11,405 रुपये है।
कीमत
कंपनी ने 32-इंच Xiaomi Mi E32A HD TV की कीमत 1,099 RMB (करीब 11,405 रुपये) रखी गयी है और इसका रेज्यूलेशन 1366 x 768 पिक्सल है। इसमें यूजर्स को 1 जीबी रैम और 4 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। इसके अलावा इसमें 2x 6W स्टीरियो स्पिकर्स और DTS ऑडियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस स्मार्ट टीवी में कनेक्टिविटी के लिए WiFi 802.11 b/g/n 2.4GHz, ब्लूटूथ, 2 x HDMI, 1 x USB और Ethernet पोर्ट जैसे शानदार फीचर्स मौजूद हैं। वहीं 43-इंच E43A full HD TV की कीमत 1,999 RMB (करीब 20,740 रुपये) रखी गयी है।
55-इंच E55A 4K HDR TV की कीमत 2,999 RMB (करीब 31,115 रुपये) और 65-इंच E65A 4K HDR TV की कीमत 3,999 RMB (करीब 41,490 रुपये) रखी गयी है। इन दोनों के डिस्प्ले का रेज्यूलेशन 3840 x 2160 पिक्सल है और इन दोनों का व्यूविंग एंगल 178-डिग्री है, जो HDR 10 को सपोर्ट करता है। इस दोनों स्मार्ट टीवी में 1.5GHz क्वार्ड कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल है, जो 750MHz Mali-450 GPU के साथ है। इसके अलावा इसमें ग्राहकों को 2 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्ट टीवी में WiFi 802.11 ac (2.4GHz / 5GHz), ब्लूटूथ, 3 HDMI, 2 USB, और एक Ethernet पोर्ट भी मिलेगा। इसमें 2 x 8W स्टीरियो स्पीकर और DTS ऑडियो के साथ Dolby Audio भी मौजूद है।
Published on:
24 Apr 2019 10:30 am
बड़ी खबरें
View Allहोम अप्लाएंसेज
गैजेट
ट्रेंडिंग
