2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

14 December Ka Rashifal: गुरुवार को मेष सिंह समेत चार राशियों को आर्थिक लाभ, पढ़ें गुरुवार राशिफल

14 December Rashifal गुरुवार 14 दिसंबर का दिन कई राशियों के लिए बेहद शुभ है। चार राशियों को आर्थिक लाभ के साथ किसी को कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी तो किसी को व्यापार में, जिसे दैनिक राशिफल में बता रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नाराययण व्यास...तो आइये जानते हैं किसकी चमक रही है किस्मत..

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Dec 13, 2023

aaj_ka_rashifal.jpg

गुरुवार राशिफल 14 दिसंबर 2023

मेष राशि
14 दिसंबर गुरुवार का दिन मेष राशि वालों के लिए उत्तम है। इस दिन आपको आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। नए कार्यकलापों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। किसी की आलोचना न करें।


वृषभ राशि
आकस्मिक यात्रा के योग हैं। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है। उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा। महत्व के कार्य सिद्ध होंगे। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दीजिए।


मिथुन राशि
जीवनशैली में बदलाव लाना जरूरी है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में वांछित प्रगति की संभावना है। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। खर्चों में कमी आवश्यक है।


कर्क राशि
साझेदारी में लाभ के योग हैं। आजीविका में बदलाव संभव है। कार्यक्षेत्र में शुभ संदेश प्राप्त होंगे। साहस, पराक्रम बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग और समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी।


सिंह राशि
वाणी में मधुरता लाना बेहद जरूरी है। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें। आवास संबंधी समस्या रह सकती है। लाभ बढ़ने से निवेश और बचत में वृद्धि होगी। भवन बदलने के योग हैं।


कन्या राशि
कार्यस्थल पर चल रहे मनमुटाव आज खत्म हो सकते हैं। संतान के व्यवहार से मन दुखी होगा। व्यापार, नौकरी के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक होंगी। अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। मान-प्रतिष्ठा और सुख-साधनों में वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ेंः इन राशियों में बने राजयोग, चार राशियों का भाग्योदय, जानें कौन है लकी


तुला राशि
नौकरी में अच्छे प्रस्ताव मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। रूका पैसा मिलेगा। कामकाज में सुधार के योग हैं। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। सामाजिक कार्यों में सीमित रहना चाहिए।


वृश्चिक राशि
विदेश जाने में अवरोध हो सकता है। मित्रों के सहयोग से अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। नई योजनाएं सफल होंगी। धैर्य, संयम रखकर काम करें। व्यापार में लाभदायक सौदे होने के योग हैं।


धनु राशि
यात्रा से लाभ होगा। माता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक समस्याओं से उबर सकेंगे। कार्य में आशातीत सफलता मिलेगी। लापरवाही हानिकारक होगी।


मकर राशि
समय अनुकूल चल रहा है। राज्यपक्ष से लाभ मिलेगा और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। नए परिचय फायदेमंद होंगे। संतान से खटपट हो सकती है।


कुंभ राशि
आर्थिक लाभ होगा। कारोबार में लाभदायी परिवर्तन की संभावना है। धार्मिक यात्रा के योग हैं। आध्यात्मिक क्षेत्र में विशिष्ट अनुभव से मन में उत्साह रहेगा।


मीन राशि
कोई भी निर्णय लेने से पूर्व किसी योग्य व्यक्ति की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। नौकरी में पदोन्नति और स्थानांतरण के योग बनेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। व्यापार के क्षेत्र का विस्तार होगा। किसी की नकल न करें।

Story Loader