2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

9 October ka rashifal: सोमवार को पांच राशियों को लाभ, जानिए बाकियों का हाल

9 October ka rashifal कहता है कि सोमवार को कई राशियों पर महादेव की कृपा है। इन राशियों को लाभ होगा, बाकी राशियों का क्या हाल रहेगा जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। इसे पेश कर रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास..

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Oct 08, 2023

aaj_ka_rashifal.jpg

सोमवार राशिफल 9 अक्टूबर 2023

मेष राशि
पारिवारिक रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। युवाओं को योग्यता अनुरूप नौकरी नहीं मिलने से उदास रहेंगे। रूके कार्यों में गति आएगी। विरोधी परास्त होंगे। धन लाभ संभव है।

वृषभ राशि
अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, नुकसान हो सकता है। किसी की कही बातों को दिल पर न लें, यह संसार का नियम है जिस पेड़ पर फल लगे रहते हैं, लोग वहीं पत्थर मारते हैं। नेकी के रास्ते ही चलें, लाभ होगा। यात्रा संभव है।

मिथुन राशि
सहयोगी समय चल रहा है। विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। समय रहते अपने परिवार के प्रति दायित्वों को पूरा करें। निवेश में जल्दबाजी मुसीबत में डाल सकती है। सलाह लेकर अपना कार्य करें।

कर्क राशि
किसी के दिखावे में आकर अपना व्यवहार न बदलें, जैसे हैं वैसे रहने में ही आप का फायदा है। अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए मेहनत करें, सफलता मिलेगी। अनावश्यक झगड़े हो सकते हैं।

सिंह राशि
किसी विशिष्ट अतिथि का आगमन आज हो सकता है। अपने अधिकारी को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी आप से द्वेष रखते हैं, सतर्क रहें और शिकायत का मौका न दें। पीले रंग के प्रयोग से लाभ संभव है।

कन्या राशि
कार्य के प्रति आप की रुचि अधिकारियों को प्रभावित करेगी। साझेदारी से लाभ संभव है। अनाज व्यापारियों के लिए समय उत्तम है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है।

ये भी पढ़ेंः Shradh Paksh 2023: क्या है पंचबलि, क्यों करना चाहिए यह कर्म

तुला राशि
किसी भी कार्य को करने के लिए धैर्य जरूरी है, समय का इंतजार करें। जरूरी दस्तावेजों को एकत्रित करने में समय व्यतीत होगा। निजी संबंधो में मजबूती आएगी। क्रोध की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक राशि
मित्रों से आज मनमुटाव हो सकता है। जरूरी कार्य को समय पर पूर्ण करें और स्वयं कार्य के प्रति समर्पित हों तो आगे लाभ होगा। मन को एकाग्र करने के लिए आध्यात्म का सहारा लें, आश्चर्यजनक लाभ होगा।

धनु राशि
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लेनदेन के मामले में संदेह की स्थिति निर्मित हो सकती है, सूझबूझ से काम लें। नौकरी की तालश में यात्रा हो सकती है। सुख-सुविधा के सामानों पर खर्च होगा।

मकर राशि
पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। विरोधी आप की प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास करेंगे। तालमेल की कमी के चलते कार्यस्थल पर विवाद संभव है। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।

कुंभ राशि
उत्साह में वृद्धि के योग हैं। नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। समय अनुकूल है।

मीन राशि
किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। हिम्मत से आगे बढ़ें सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रो से मुलाकात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

Story Loader