26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें आज किस अंक के जातकों की चमकेगी किस्मत

जानें आज किस अंक के जातकों की चमकेगी किस्मत
2 min read
Google source verification
ank jyotish

अंकज्योतिष 06 जून 2019: स्वास्थ्य का ध्यान रखें, गड़बड़ हो सकता है

अंक 01: व्यवसायिक हिसाब-किताब में पहले के बनीस्बत बढ़े हुए लाभांश उत्साह को दोगुना कर देंगे। सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने की प्रबल इच्छा खुब धन खर्च करवाएगी। अनुकूलता के लिए भोलेनाथ का यथाशक्ति अभिषेक कराएं।


अंक 02: रिश्तेदारी में पड़ी दरार में समझौते की नाकाम कोशिशें पूरे समय परेशान कर रख देगी। बेफिजुल की बातों में दिमाग लगाने से महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर नहीं कर पाएंगे। अनुकूलता के लिए लाल रंग का पुष्प अपने पास में रखें।


अंक 03: कार्यों को समय के पहले पूरा करने में सक्षम होंगे। नौकरीपेशे व्यक्तियों को तयशुदा आय को बढ़ाना जरूरी होगा। किसी बड़ी मुसिबत से निकलने में वरिष्ठों से मदद मिलेगी। अनुकूलता के लिए श्रीकृष्ण को मोरपंखी अर्पित करें।


अंक 04: मित्रों से मिली अनपेक्षित मदद आश्चर्यचकित कर देगी। कर्मक्षेत्र के कानूनी झमेलों में उलझने से बचना होगा। सेहत को ध्यान में रखते हुए जरूरी कार्यों को पहले निपटाएं। अनुकूलता के लिए गरीबों में जरूरत की वस्तु दान करें।


अंक 05: किसी नई योजनाओं को अपने हाथों में लेना होगा। अत्याधिक व्यस्त समय के बावजूद धैर्य रखना जरूरी होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों की बाजीगरी से बचकर रहना होगा। अनुकूलता के लिए गुरु मंत्र का यथासंभव जप करें।


अंक 06: अपने उच्चाधिकारियों के कोप का शिकार होने से बचने के लिए कामकाज को सुधारने का प्रयत्न करें। सामाजिक दायरा बढ़ने व व्यवहार कुशलता चहुं ओर प्रसिद्धी दिलाएगी। अनुकूलता के लिए श्वेत वस्तुओं के सेवन से बचकर रहें।


अंक 07: अपनी जवाबदारियों को सुनिश्चित करना जरूरी होगा। समय का प्रबंधन अच्छे से कर पाएंगे। खाने-पीने में जितना रूचि का ध्यान रखते हैं, उतना ही सेहत का भी ध्यान रखें। अनुकूलता के लिए गोपालसहस्त्रनाम का पाठ करें।


अंक 08: सीमित दायरे में रहना फायदेमंद रहेगा। व्यसनों को कम करने का प्रयास करते हुए कुसंगत से बचकर रहें। उच्चस्तरीय व्यक्ति से मुलाकात में सहज रहने का प्रयत्न करें। अनुकूलता के लिए किसी देवालय में सुखे मेवे चढ़ाएं।


अंक 09: रूचिगत खानपान तकलीफें बढ़ा सकता है। धार्मिक सत्संग में श्रवण किये गए विचारों को जीवन में उतारने का प्रयत्न भी करें। भाग्य की प्रबलता कार्यों को सहज बनाएगी। अनुकूलता के लिए गाय को गुड़ के साथ रोटी खिलाएं।