आज का अंक राशिफल में जानिए अलग-अलग तारीखों में जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा 27 जुलाई, अंक ज्योतिष में इनके लिए मिल रहे खुशियों के संकेत..
मूलांक 1
मूलांक 1 के लोगों को 27 जुलाई को हाल की किसी सफलता या आमदनी के नए स्रोत के माध्यम से धन मिलेगा। आपको इस धन को सोच समझ कर खर्च करना चाहिए। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। डॉक्टर में पास जाना भी आवश्यक हो सकता है।
शुभ अंकः 21
शुभ रंगः नारंगी
मूलांक 2
इस मूलांक के लोग आज सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। लेकिन आपको एकांत और आत्मनिरीक्षण के लिए समय निकालने की जरूरत है। सहानुभूति, उत्साह और देखभाल से लोग आपका दिल जीत सकते हैं। आज का समय यात्रा का संकेत करता है, आज नए संपर्क बनेंगे।
शुभ अंकः11
शुभ रंगः भूरा
मूलांक 3
मूलांक 3 के लोगों के लिए 27 जुलाई को घर की मरम्मत और नवीनीकरण का मौका है, हालांकि इसको लेकर आप असमंजस में रहेंगे। आज खर्च करते समय सावधानी बरतें। आज किसी बुजुर्ग परिजन को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है।
शुभ अंकः 19
शुभ रंगः हरा
मूलांक 4
मूलांक 4 के लोगों के लिए आज बेहद अच्छा समय है। आज घर पर रहेंगे इससे आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी, आज आप शांत चित्त को महसूस करेंगे। खुशियां आपके पास आ रहीं हैं और यह समय है कि आप कई गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। नए संबंधों के बनने का योग है।
शुभ अंकः 23
शुभ रंगः पीला
मूलांक 5
मूलांक 5 के लोगों के लिए 27 जुलाई को एक छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि छोटा भाई आपकी परेशानी का सबब बन सकता है। इस दिन आप अपनी चिंता को साझा करेंगे तो मन हल्का महसूस करेगा।
शुभ अंकः 9
शुभ रंगः केसरिया
मूलांक 6
आज इस मूलांक के लोग साहसी बनें और अपने उन विचारों को साझा करें जिन्हे अभी तक छिपा कर रखा है। आज प्रेम और रिश्तों में गर्मजोशी के कारण आपका दिन और भी खास होगा। रोमांस और मनोरंजन के भी मौके मिलेंगे।
शुभ अंकः 16
शुभ रंगः नीला
मूलांक 7
मूलांक 7 वालों के परिवार को उनकी जरूरत है। इसलिए आपको उनसे बात करनी चाहिए और उनकी बात सुननी चाहिए। अपने धन पर नजर रखें। अधिक उदार होने से बचें और जो अवसर आपके सामने धन कमाने के आ रहे हैं, उसे भुनाएं।
शुभ अंकः 18
शुभ रंगः ग्रे
मूलांक 8
आज मूलांक 8 वाले अपने प्रिय लोगों के साथ यात्रा कर सकते हैं और आपको यात्रा का आनंद लेना चाहिए। संगीत और भोजन से आप आज प्रसन्न होंगे। हालांकि आज स्वास्थ्य संबंधी समस्या से दो चार हो सकते हैं। लेकिन अपने परिवार और प्रिय लोगों के साथ बिताया समय आपको नए काम के लिए ऊर्जा देगा।
शुभ अंकः 6
शुभ रंगः लाल
मूलांक 9
मूलांक 9 के लोगों के लिए आज उत्सव का मौका है। उनका जीवन आज उत्साह से लबरेज रहेगा। दफ्तर और अन्य मामलों को पीछे रख कर परिवार के मामलों में अपना ध्यान केंद्रित करें। कुछ लोग नया घर या नई संपत्ति खरीदने की योजना आप बना सकते हैं।
शुभ अंकः 29
शुभ रंगः गुलाबी