
लक्ष्मी नारायण योग सिंह राशि में बना
वैदिक ज्योतिष में ग्रह समय-समय पर राशि बदलते रहते हैं। बुद्धि, तर्क, शक्ति और व्यापार के कारक बुध ग्रह मंगलवार को सिंह राशि में गोचर कर गए। खास बात यह है कि सिंह राशि में शुक्र के पहले से होने से खास लक्ष्मीनारायण योग बना है। इससे जातकों को सकारात्मक और नकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
यह लक्ष्मी नारायण योग सिंह राशि में 7 अगस्त तक रहेगा। उसके बाद शुक्र सिंह राशि से कन्या राशि में सुबह 10.37 बजे गोचर कर जाएंगे और यह योग खत्म हो जाएगा। लक्ष्मी नारायण योग 14 दिनों तक सिंह राशि में प्रभावशाली रहेगा। इस योग से जातकों के जीवन में नौकरी, बिजनेस, रिलेशनशिप आदि में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे
ज्योतिषाचार्य डॉ.सतीश सोनी ने बताया कि बुध का सिंह राशि में गोचर मंगलवार को सुबह 4.38 बजे हुआ। सिंह राशि में पहले से ही शुक्र के मौजूद होने से लक्ष्मी नारायण योग बन गया है। जो अलग-अलग राशियों के लिए अलग-अलग प्रभाव देंगे। पंचांग में अधिक मास का विशेष महत्व होता है, इस मास में दान-पुण्य तथा आध्यात्म उन्नति के लिए पूजा पाठ अनुष्ठान किए जाते हैं।
डॉ. सोनी के अनुसार इस बार दो माह का सावन है, इसके बीच में अधिकमास भी पड़ रहा है। इसे वह काल कहा जाता है, जब ग्रह नक्षत्रों की युति हो रही होती है। मंगलवार सुबह 4:38 बजे सिंह राशि में लक्ष्मी नारायण योग बन गया है। सिंह राशि में पहले से ही शुक्र के मौजूद होने से शुक्र और बुध की युति से यह योग बना है। शुक्र को भौतिक सुख और सौंदर्य का स्वामी माना जाता है, जबकि बुध बुद्धि, तर्क व्यापार का कारक माना जाता है। यह आठ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। आइये जानते हैं, लक्ष्मी नारायण योग का राशियों पर क्या प्रभाव होगा।
सभी 12 राशियों पर पड़ेगा यह प्रभाव
मेष : लाइफ पार्टनर का साथ मिलेगा।
वृषभ : स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
मिथुन : कॅरियर, व्यापार में गजब की सफलता के साथ धन लाभ होगा।
कर्क : जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत संभव।
सिंह : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कन्या : संपत्ति खरीदने के लिए शुभ समय।
तुला : नया बिजनेस प्रॉफिट वाला रहेगा।
वृश्चिक : राजनीतिक सफलता के योग।
धनु : नौकरी के नए अवसर के साथ विदेश यात्रा।
मकर : धन हानि की संभावना के योग।
कुंभ : वित्त और कॅरियर के लिए अच्छा समय।
मीन : अनचाहे शब्दों और विवादों से बचते रहे।
Updated on:
26 Jul 2023 03:13 pm
Published on:
26 Jul 2023 03:12 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
