गुलाब का फूलः स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को सपने में गुलाब का फूल दिखता है तो यह उसके जीवन में कोई शुभ और कल्याणकारी घटना घटने का संकेत हैं। सपने में गुलाब दिखना इस बात का संकेत है कि आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव होने वाला है और यह गुलाब लाल रंग का है तो यह इस बात का संकेत है कि आपकी कोई मनोकामना जल्द ही पूरी होने वाली है।