
Today Panchang 20 May 2026 : आज का पंचांग 20 मई 2026: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का भाग्य (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)
Today Panchang 20 May 2026 Wednesday: आज बुधवार, 20 मई 2026 का पंचांग धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज चतुर्थी से पंचमी तिथि का परिवर्तन, आर्द्रा से पुनर्वसु और फिर पुष्य नक्षत्र का संयोग, साथ ही रवियोग और कुमारयोग जैसे शुभ योग बन रहे हैं। शुभ चौघड़िया और राहुकाल के समय को ध्यान में रखते हुए दिनभर के कार्यों की योजना बनाई जा सकती है। जानिए आज का संपूर्ण पंचांग, शुभ मुहूर्त, चंद्र राशि, दिशा शूल और आज जन्म लेने वाले बच्चों के स्वभाव व नामाक्षर।
विक्रम संवत् - 2083
संवत्सर नाम – रौद्र
शक संवत् – 1948
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 2 जिलहिज
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म ऋतु
मास – प्रथम ज्येष्ठ (अधिक - पुरुषोत्तम)
पक्ष – शुक्ल
आज लाभ व अमृत के चौघड़िये क्रमशः सूर्योदय से 9.02 तक रहेंगे। शुभ का चौघड़िया 10.43 से 12.23 तक रहेगा. चर का चौघड़िया 3.44 से 5.25 तक रहेगा तथा लाभ का चौघड़िया 5.25 से सूर्यास्त तक रहेगा। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।
दिशा शूल - आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 12.00 से 1.30 तक
तिथि – चतुर्थी तिथि दिन 11.07 तक होगी तदुपरान्त पंचमी तिथि होगी ।
नक्षत्र – आर्द्रा नक्षत्र प्रातः 6.12 तक रहेगा तदुपरान्त पुनर्वसु नक्षत्र अंतरात्रि 4.12 तक होगा तदुपरान्त पुष्य नक्षत्र होगा ।
योग – शूल योग दिन 2.10 तक रहेगा तदुपरान्त गंड योग रहेगा ।
करण – विष्टि करण दिन 11.07 तक रहेगा तदुपरान्त बव करण रहेगा।
विशिष्ट योग – रवियोग प्रातः 6-12 तक व पुनः प्रारंभ अंतरात्रि 4-12 से कुमारयोग दिन 11-07 से अंतरात्रि 4-12 तक
व्रत / दिवस विशेष – भद्रा दिन 11-07 तक,
चन्द्रमा – आज रात्रि 10.39 तक मिथुन राशि में होगा तदुपरान्त कर्क राशि में प्रवेश होगा ।
मिथुन राशि में जन्मे बच्चे बुद्धिमान, कुशल व्यापारी, गणितज्ञ, चतुर, निडर, अच्छे वक्ता, त्वरित बुद्धि वाले, कलाकार, आत्म केन्द्रित होते हैं. ये पढ़ाई में अच्छे होते हैं और लेखक, कविताकार और बौद्धिक कार्य करने वाले होते हैं।
यह जल प्रधान राशि है. ये बहुत भावुक होते हैं. सुन्दर व आकर्षक होते है. व्यवहार मिलनसार होता है. कला, संगीत, साहित्य प्रेमी, कल्पनाशील, धार्मिक, दयालु, सहृदय, ईमानदार होते हैं. ऐसे बच्चे सभी के मनोभावों को आसानी से समझने वाले होते हैं.
Updated on:
19 May 2026 10:24 pm
Published on:
19 May 2026 10:24 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
