
आज का राशिफल 18 जुलाई 2023
मेष राशि: कारोबार विस्तार का योग बन रहा है। नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजनों का व्यवहार खराब रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।
वृषभ राशि: ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार काम बहुत है, आप अच्छे से कार्यनीति तय करें। धैर्य से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।
मिथुन राशि: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। अपनी संगत बदलें। बड़ों का आदर करें। संतान सुख संभव है। वाहन खरीदने का मन होगा।
कर्क राशि: शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लम्बित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा।
सिंह राशिः पं. व्यास के अनुसार साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने का योग है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।
कन्या राशि: बुधवार राशिफल के अनुसार कन्या राशि वालों के लिए आज समय अनुकूल नहीं है, निवेश से बचें। धैर्य से कार्य संपादन में लगे रहें। रूके कार्यों की पूर्ति होंगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
तुला राशि: कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। । सायंकाल यात्रा न करें।
वृश्चिक राशिः वृश्चिक राशि वालों के लिए आज समय अनुकूल नहीं है, सतर्क रहें। कोई नया काम आरम्भ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।
धनु राशि: समय का सदुपयोग करें, दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मन चाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते हैं, इसलिए इससे बचें।
मकर राशिः अपनों की बातों से मन दुखी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक सम्बन्धों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा।
कुम्भ राशि: दिन की शुरुआत व्यस्तता पूर्ण रहेगी। देव दर्शन और निजी कार्यों में समय बीतेगा। कुंभ राशि वालों को बुधवार को कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे।
मीन राशि: आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबन्धों की पूर्ति होगी। सम्बन्धों का लाभ मिलेगा। न्याय पक्ष उत्तम होगा।
Published on:
11 Jul 2023 06:11 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
