
आज का राशिफल 18 अगस्त 2023
मेष राशि
17 अगस्त को मेष राशि वालों के लिए कारोबार विस्तार के योग बन रहे हैं। इस दिन किसी नई योजना का लाभ मिल सकता है। परिजनों का व्यवहार आपके साथ कमजोर रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।
वृषभ राशि
आज का राशिफल के अनुसार गुरुवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए कठिन है। पं. चंदन श्याम नारायण के अनुसार इन राशि वालों के पास काम बहुत है, इसलिए इन्हें अच्छे से कार्यनीति तय करनी चाहिए। संभव है तो काम आरम्भ न करें। धैर्य से अपने काम पर ध्यान दें। 17 अगस्त को मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।
मिथुन राशि
गुरुवार राशिफल के अनुसार मिथुन राशि वालों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। अपनी संगति बदलें। बड़ों का आदर करें। संतान सुख संभव है। वाहन खरीदने का मन होगा।
कर्क राशि
पं. चंदन श्याम नारायण के अनुसार आज कर्क राशि वालों के काम शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से बाधित होंगे। लम्बित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा।
सिंह राशि
साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। इस दिन आपकी यात्रा सफल रहेगी।
कन्या राशि
गुरुवार राशिफल के अनुसार आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए अनुकूल नहीं है, इसलिए इन्हें सतर्क रहने की जरूरत है। कोई नया काम आरम्भ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।
तुला राशि
कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। । सायंकाल यात्रा न करें।
वृश्चिक राशि
पं. चंदन श्याम नारायण के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिए 17 अगस्त का समय अनुकूल नहीं है, निवेश से बचें। धैर्य से कार्य संपादन में लगे रहें। रूके कार्यों की पूर्ति की होंगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
धनु राशि
समय का सदुपयोग करें, दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मनचाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते है।
मकर राशि
अपनों की बातों से मन दुखी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक सम्बन्धों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा।
कुंभ राशि
आज कुंभ राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत व्यस्ततापूर्वक होगी। देव दर्शन और निजी कार्यों में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे।
मीन राशि
आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबंधों की पूर्ति होगी। संबंधों का लाभ मिलेगा। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।
Updated on:
16 Aug 2023 04:56 pm
Published on:
16 Aug 2023 04:55 pm

बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
