राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 April: मेष राशि वालों को आज मनचाही सफलता, कुंभ वाले इस काम से बचें

Aaj Ka Rashifal 19 April 2023: बुधवार का दिन कुछ राशि के जातक के लिए बेहद शुभ है तो कुछ लोगों के लिए चिंतित करने वाला है। आपके लिए यह बुधवार कैसा है जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal), जिसे पेश कर रहे हैं उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास।

2 min read
Apr 18, 2023
horoscope today latest

मेष: आज का राशिफल 19 अप्रैल के अनुसार बुधवार को मेष राशि के जातकों को मनचाही सफलता मिलेगी। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रशासनिक सेना और सुरक्षा से जुड़े लोग सफल होंगे। मकान बदलने के योग बन रहे हैं। भूमि संबंधित नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी।

वृषभः कार्यस्थल पर अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे, जो लोग अभी तक आप की निंदा करते थे वे बुधवार को आप से जुड़ना चाहेंगे। पुराने विवाद के कारण तनाव में रहेंगे। आप फालतू मामलों में अधिक सोचते हैं, इस आदत को सुधारना चाहिए।


मिथुनः बुधवार का दिन आपके लिए कई प्रकार के अनुभवों से युक्त रहेगा। दोस्तों से सहायता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। परिजनों से मनमुटाव होगा। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। प्रेम प्रसंग में नया मोड़ आएगा।


कर्कः अपने निजी संबंधों में छोटी-छोटी बातों पर हो रहे विवाद के कारण चिंता बढ़ेगी। व्यापार में इच्छित लाभ होगा पर मेहनत अधिक होगी। इस दिन सत्कार्य में रूचि बढ़ेगी।


सिंहः अध्ययन में बेहतर सफलता के योग बन रहे हैं। संतान के विवाह के लिए चिंतित होंगे। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। भाइयों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। शान्ति से काम करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।


कन्याः राजनीतिक जातकों के लिए समय उपयुक्त है। बुधवार को कन्या राशि के जातकों के विरोधी परास्त होंगे। इस दिन आपको उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। वहीं आर्थिक लाभ के योग भी बन रहे हैं। आज के दिन संतान सुख संभव है। सुख सुविधा पर खर्च होगा। शिव उपासना में समय बीतेगा।

तुलाः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास की सलाह है कि काम को समय पर करें। अपनी जिम्मेदारी को पूरा करें। संतान से वाद विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो जल्द पूरा होगा। किसी ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे।


वृश्चिकः किसी बात को लेकर मन विचलित होगा। आय की अधिकता रहेगी। जरूरी दस्तावेज को ढूंढ़ने में समय व्यतीत होगा। कारोबार में सफल होने के लिए पहले कार्य योजना बनाएं फिर उसे लागू करें। इसमें आप सफल होंगे।


धनुः परिजनों की मदद से रूके काम पूरे होंगे। आर्थिक मामले सुलझेंगे, वाहन मशीनरी का क्रय कर सकते हैं। कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान होंगे। संतान के व्यवहार से दुखी होंगे।


मकरः कारोबार विस्तार की रूपरेखा बन सकती है। मांगलिक कार्य में खर्च संभव है। निजी संबंधों में नजदीकियां आएंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी बात को लेकर आप परेशान हैं, बेहतर होगा समझ से काम लें।


कुम्भः व्यापार में तंगी का सामना करना पड़ेगा। आप के व्यवहार के कारण लोग आप से दूर होंगे। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। शेयर वायदा में निवेश से बचें। आप का अपना धोखा दे सकता है। शिवजी की आराधना से कामना पूर्ण होगी।


मीनः पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। बुधवार को धार्मिक रूचि बढ़ेगी। घर में साजसज्जा पर धन खर्च होगा। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे। आज का समय आपके अनुकूल है।

Updated on:
18 Apr 2023 04:17 pm
Published on:
18 Apr 2023 04:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर