8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टैरो राशिफल 29 जनवरी: मेष, कन्या, तुला और कुंभ को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें 12 राशियों का आज का टैरो भविष्यफल

Tarot Horoscope 29 January 2026:: माघ शुक्ल एकादशी पर टैरो कार्ड्स बता रहे हैं आज मेष, कन्या, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए दिन शुभ है। जानिए करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन से जुड़ा 12 राशियों का पूरा टैरो राशिफल।

3 min read
Google source verification
Tarot Rashifal 29 January 2026

Tarot Rashifal 29 January 2026 : आज का पूरा टैरो राशिफल (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Tarot Rashifal 29 January 2026: टैरो राशिफल 29 जनवरी 2026 : आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। एकादशी के दिन विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र भगवान विष्णु के 1000 नामों का पवित्र पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है। होती हैं। गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाने से भी गुरु मजबूत होता है और जरूरी कार्यों में सफलता मिलती है। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या के अनुसार आज मेष , कन्या, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए दिन सौभाग्य लेकर आ रहा है। बाकि राशियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पढ़िए आज का पूरा टैरो राशिफल। (Today Rashifal)

मेष टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Aries)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के घर परिवार में आज हर्षोल्लास का वातावरण रहने वाला है। जिससे आज आप काफी प्रसन्न महसूस करेंगे और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बांये। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Taurus)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को फिलहाल, अपने क्रोध और जलन पर काबू रखने की जरूरत है। वरना आपके बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय संतान के लिए भी हितकारी नहीं है।

मिथुन टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Gemini)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोग कोई भी ऐसे कार्य न करें जो आपको बोझ मालूम पड़े। साथ ही आज आपका किसी के साथ अनावश्यक विवाद हो सकता है। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है, ध्यान रखे।

कर्क टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Cancer)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातकों को आज इस समय कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे।

सिंह टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Leo)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के लोगों को आप-अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें वरना बाद में आपको संबंधों में गिरावट देखने को मिल सकती है। आज आपके धन खर्च के योग है। आपका मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे है।

कन्या टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Virgo)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के नौकरीपेशा और व्यापारिक जातकों को लेनदेन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। वहीं, नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे।

तुला टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Libra)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों को शिक्षा प्रतियोगिता और संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त होंगे। साथ ही आपका समाज में मान सम्मान और करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Today Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों को दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है, धन रहे जो लोग समय के साथ चलते है, उन्हे समस्या उलझाती नहीं है।

धनु टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Sagittarius)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं। हालांकि, आज आपको अपना ध्यान अधिक फोकस करने की आवश्यकता है। अपनी बुरी आदतों पर थोड़ा काबू रखें।

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Today Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातकों का आज कई तरह की समस्याओं या मतभेदों से आमना सामना हो सकता है। जिसके कारण आप असहज महसूस करेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।

कुंभ टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Aquarius)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा व्यस्त और खुशहाल दोनों ही रहने वाला है। आज आपके सामने कुछ नए अवसर आ सकते हैं। साथ ही आज आपके द्वारा की गई यात्राएं आपको वांछित परिणाम लाएगी। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

मीन टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Pisces)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मीन राशि के लोगों को आज किसी विशेष कार्य की चिंता रहने वाली है। साथ ही आज कोशिश करें की आप किसी के भी साथ व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।