1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 2 October: सोमवार को वृषभ, तुला समेत चार राशियों को धन लाभ, जानिए बाकियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 2 October सोमवार को वृषभ, तुला समेत चार राशियों के लोगों को धन लाभ होगा, इस संबंध में विस्तार से बता रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Oct 01, 2023

gandhi_jayanti.jpg

सोमवार राशिफल 2 अक्टूबर 2023 गांधी जयंती

मेष राशि
आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश होगा।

वृषभ राशि
पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। पुराना धन मिल सकता है। रूके कार्य पूर्ण होंगे। संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी। अनाज तिलहन व्यवसायियों के लिए समय व्यस्ततापूर्ण रहेगा।

मिथुन राशि
अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें, व्यावसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछपरख रहेगी। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें। अपने आप को संभालें, संगति बदलें।

कर्क राशि
कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे, थकान रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। चिंता और तनाव रहेगा। कार्यसिद्धि होगी।

सिंह राशि
जल्दबाजी में हानि से बचें। परिवार में चिंता और तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी और अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। नए दोस्त बनेंगे।

कन्या राशि
आपकी वाकैशेली से लोग प्रभावित होंगे। माता से अकारण वाक युद्ध होगा। यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

ये भी पढ़ेंः बुध ग्रह के कारण 18 में से एक व्यक्ति की कुंडली में बनता है दुर्लभ भद्र योग, जानिए आज से किसकी बदलेगा किस्मत

तुला राशि
कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। भय, पीड़ा, चिंता और तनाव रहेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धन लाभ होगा। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक राशि
किसी की सुनी सुनाई बात पर ध्यान न दें। दोस्तों के साथ मनमुटाव हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। रूके कार्यों में गति आएगी।

धनु राशि
निवेश से लाभ होगा, वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे।

मकर राशि
कभी-कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है। कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह के लिए किए प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।

कुंभ राशि
परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। आपके अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। विवाद से बचें। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।

मीन राशि
अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। संतान का ध्यान रखें।