3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

aaj ka rashifal 21 july: शुक्रवार को मेष, वृश्चिक समेत इन छह राशियों को लाभ, जान लें बाकी अपना हाल

aaj ka rashifal 21 july में पं. चंदन श्याम नारायण व्यास बता रहे हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार, अपना भविष्य जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल...

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jul 20, 2023

aajkarashifal.jpg

आज का राशिफल 30 जुलाई 2023

मेष राशिः समय की अनुकूलता का आभास होगा। परिवारजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है। जमीन जायदाद से संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। न्याय पक्ष मजबूत होगा।


वृषभ राशिः दिन की शुरुआत में आलस्य के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। लेनदेन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेंट होगी। निवेश से लाभ संभव है।


मिथुन राशिः कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा। समय अपने पराये की पहचान करा देगा। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन आएगा। वाहन सुख संभव है। यात्रा हो सकती है।


कर्क राशिः आप की चंचलता के चलते संबंध कमजोर होंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझें, उसके प्रति समर्पित रहें तो ही आप सफल होंगे। शेयर वायदा से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश करें। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।


सिंह राशिः समय रहते कार्यों को पूर्ण करें। लम्बे समय भूमि संबंधी कार्य रुके हुए हैं, उसके प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं। समय रहते कार्रवाई करें। अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।


कन्या राशिः किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

ये भी पढ़ेंः अधिकमास को न कहिए मलमास, नाराज हो सकते हैं भगवान, यह है वजह


तुला राशिः कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्य स्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।


वृश्चिक राशिः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार मांगलिक कार्यों में खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। कारोबार में विस्तार होगा। नए मित्र बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रिश्तों में दरार आ सकती है।


धनु राशिः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार पारिवारिक सोहार्द्र बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में परिवर्तन के योग हैं। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।


मकर राशिः अपने प्रोफेशन से आप ना खुश हैं, समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। शुक्रवार को आपके लिए कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।


कुंभ राशिः अपने सहकर्मियों से बातों में नरमी लाएं। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। आज नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।


मीन राशिः हितकारी समय चल रहा है। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। महत्वपूर्ण अनुबंध आज हो सकते हैं। नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे। समय पर कार्य करना सीखें।

Story Loader