scriptRashifal 21 October 2021 मेष, कन्या वालों के लिए धनदायक दिन, जानें आपको क्या सौगात देंगे विष्णुजी | Aaj Ka Rashifal 21 October 2021 Horoscope 21 October 2021 | Patrika News

Rashifal 21 October 2021 मेष, कन्या वालों के लिए धनदायक दिन, जानें आपको क्या सौगात देंगे विष्णुजी

Published: Oct 20, 2021 01:53:44 pm

Submitted by:

deepak deewan

सभी राशियों के लिए 21 October 2021 का दिन कैसा रहेगा- Daily Rashifal 21 October 2021

Aaj Ka Rashifal 21 October 2021 Horoscope 21 October 2021

Aaj Ka Rashifal 21 October 2021 Horoscope 21 October 2021

21 October 2021 को गुरुवार का दिन है। आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है यानि आश्विन मास की समाप्ति के बाद आज से कार्तिक माह प्रारंभ हो रहा है. आज चन्द्रमा दिनभर मेष राशि में संचार करेगा. आज का दिन मेष और कन्या राशिवाले लोगों के लिए धनदायक साबित हो सकता है. गुरुवार को विष्णुजी और बृहस्पति देव की आराधना करें, लाभ होगा. आइए जानते हैं कि उज्जैन के ज्योतिषी व पंचांगकर्ता पंडित चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार सभी राशियों के लिए 21 October 2021 का दिन कैसा रहेगा-
Aries Daily Horoscope 21 October 2021 आज का मेष राशिफल
मेष- व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज लेना होगा। नौकरी में स्थानान्तरण के योग बन रहे हैं। भूमि भवन सम्बंधित मामले जल्द से जल्द आपसी सहमति से ही निपटेंगे। संतान की चिंता रहेगी। पेट सम्बंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे।
Taurus Daily Horoscope 21 October 2021 आज का वृषभ राशिफल
वृषभ- कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मन में कोई बात पर कई दिनों से मंथन चल रहा है. इसी कारण आप का व्यवहार चिड़चिड़ा हो गया है. संपत्ति विवाद उभर सकते हैं.
Gemini Daily Horoscope 21 October 2021 आज का मिथुन राशिफल
मिथुन- परिवार के सदस्यों की मदद करनी होगी। मित्रों के साथ मौज मस्ती पर खर्च होगा। वाहन सुख मिलेगा। नए भवन में जाने का वक्त आ गया है। आर्थिक मामले पक्षधर होंगे। प्रेम प्रसंग के चलते विवाद संभव है।
Cancer Daily Horoscope 21 October 2021 आज का कर्क राशिफल
कर्क- समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। विरोधी आप का खुल कर विरोध करेंगे। रक्त सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। भगवान शिव पर बिल्वपत्र और गंगाजल अर्पण करें। लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा।
Leo Daily Horoscope 21 October 2021 आज का सिंह राशिफल
सिंह- जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा. वाहन सुख की प्राप्ति होने वाली है. नौकरी में बदलाव हो सकता है. प्रेम प्रसंग में आगे न बढ़ें, धोखा मिलेगा. संतान सुख सम्भव, यात्रा होगी.
vishnuji_8.jpg
Virgo Daily Horoscope 21 October 2021 आज का कन्या राशिफल
कन्या- किसी असहाय की मदद करें तो कार्य सहज पूर्ण होंगे। व्यापार में अपनों से बड़ों का अनुभव आप को सही मार्ग दिखाएगा। परिवार में किसी आयोजन को ले कर चर्चा होगी। धर्म जगत से जुड़े लोगों की कीर्ति में वृद्धि के योग हैं।
Libra Daily Horoscope 21 October 2021 आज का तुला राशिफल
तुला-जो सोच रहे हैं उन विचारों को साकार करने का समय आ गया है। अपने आत्मबल को कम न होने दें सफलता तय है। संतान के प्रति अपने कर्तव्य पूरे करेंगे।शिक्षा के लिए कर्ज लेना पड सकता है।
Scorpio Daily Horoscope 21 October 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक-मन बड़ा चंचल है। थोड़ी—थोड़ी देर में आप अपना निर्णय बदलते हैं। अपना मन स्थिर करें कि आप को क्या करना है। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा। नई मशीनरी को क्रय करने में धन खर्च होगा।
Sagittarius Daily Horoscope 21 October 2021 आज का धनु राशिफल
धनु- आज लम्बे समय के बाद स्वयं के लिए समय मिला है। आप की कार्यप्रणाली से व्यापार में लाभ होगा। अनजान लोगों पर भरोसा न करें धोखा हो सकता है। विवाह सम्बन्धी अवरोध बने रहेंगे।
Capricorn Daily Horoscope 21 October 2021 आज का मकर राशिफल
मकर- नौकरी पेशा लोगों के लिए समय मध्यम है। आप की व्यवहारकुशलता की लोग तारीफ़ करेंगे। नए सौदे व्यापार को नई उंचाई देंगे। भाई बहनों से विवाद बड़ा रूप ले सकता है. शांति से समय व्यतीत करें।
Aquarius Daily Horoscope 21 October 2021 आज का कुंभ राशिफल
कुम्भ-कार्यस्थल पर समझदारी से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे। समाज में कुछ लोग आप का विरोध भी कर सकते हैं। कार्यस्थल पर नई जिमेदारी मिल सकती है। संतान के विवाह सम्बन्धी प्रस्ताव सार्थक होंगे।
Pisces Daily Horoscope 21 October 2021 आज का मीन राशिफल
मीन-आप की मेहनत का फल शुभ होगा। परीक्षार्थी परिणामों से खुश रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। आज पुराने लेन देन होंगे। किसी पुराने विवाद से परिवार में आज कलह हो सकता है.

ट्रेंडिंग वीडियो