
aaj ka rashifal latest
मेषः सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दूसरे के मामलो में पड़ते हैं, नुकसान आप का ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।
वृषभः धार्मिक कार्यो में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें, आप के आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
मिथुनः मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न होंगे। आप के व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे, कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे। भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकण की खरीद कर सकते हैं।
मिथुनः मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न होंगे। आप के व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे, कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे। भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकण की खरीद कर सकते हैं।
कर्कः पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा। जरूरतमंद की मदद करें, रूके कार्य बन जाएंगे। शुक्रवार को कर्क राशि के जातकों को भूमि लाभ संभव है।
सिंहः कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे। मन की बात कहने शुक्रवार को उचित समय नहीं है।
कन्याः वित्तीय मामलों में दूसरों पर भरोसा न करें। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनीति तैयार करें। कन्या राशि वालों के लिए आज के दिन नौकरी में तरक्की के आसार हैं।
तुलाः व्यस्त जिन्दगी में कुछ समय अपनों को भी दें। आप मन के साफ हैं पर किसी को समझाने के लिए नरमी से पेश आएं। शिक्षण स्थल पर विवाद की स्थिति को टालें। किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरूर सोचें।
वृश्चिकः वही होता है जो भगवान को मंजूर होता है। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। आकस्मिक धन प्राप्त आज हो सकता है। कला से लोगों को प्रभावित करेंगे।
धनुः लम्बे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। संतान सुख संभव है। विदेश जाने का योग बन रहा है। जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी की देखा-देखी न करें वर्ना अपना नुकसान कर सकते हैं।
मकरः अपने व्यवहार और आचरण को बदलें, इससे सब आप के हो जाएंगे। अपने माता पिता से अच्छा व्यवहार रखें। आप माता पिता के साथ जैसा व्यवहार करेंगे वैसा ही आप के साथ भी हो सकता है, अपनी भूल सुधारें, इससे लाभ होगा।
कुम्भः शुक्रवार को आप परिवार के खिलाफ जा सकते हैं, जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ सकते हैं। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है। पैर में चोट लग सकती है।
मीनः अपने करियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लम्बी यात्रा के योग बन रहे हैं। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से हो। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है।
Updated on:
27 Apr 2023 04:03 pm
Published on:
27 Apr 2023 04:00 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
