राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 August: सोमवार को तीन राशियों को होगा आर्थिक लाभ, जानें किसे होगी कठिनाई

आज का राशिफल 28 अगस्त के अनुसार सोमवार को तीन राशियों के लोगों के जीवन में आर्थिक सफलताएं आएंगी, जबकि कुछ को मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। आज का राशिफल में जानें किसे लाभ होने वाला है, इसके विषय में दैनिक राशिफल में पढ़ें विस्तार से..

2 min read
Aug 27, 2023
आज का राशिफल 28 अगस्त 2023

मेष राशि
पारिवारिक आयोजनों में व्यस्त रहेंगे, माता के स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या रहेगी। पिता के व्यवहार से मन दुखी होगा, भाइयों के किए कार्यों से परेशानी का सामना करना पड़ेगा।


वृषभ राशि
आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा, जीवनाथी से नोकझोंक संभव है। पारिवारिक आयोजनों में चाहते हुए भी नहीं सम्मिलित हो पाएंगे, किसी विद्वान का मार्गदर्शन आगे बढ़ने में सहायक होगा।


मिथुन राशि
समय रह्ते जरूरी कागजात संभाल लें, बिना बात के विवाद से बचें। परिवार के विवाद बड़े रूप ले सकते हैं, जीवनाथी के व्यवहार से दुःख होगा धर्म के क्षेत्र में ख्याति मिलेगी।


कर्क राशि
काम को करने के पहले समझें, जल्दबाजी न करें, झूठ बोलने से बचें। बातों को इधर उधर करना बंद करें, आपके कृत्यों से दूसरों के घरों में विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है, समझदारी से कार्य करें।


सिंह राशि
आलस्य त्यागें और काम करें। अपनी कार्यकुशलता को तराशें, प्रेम प्रसंग में तनाव बढ़ेगा। माता के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी, संतान सुख संभव है। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी।


कन्या राशि
हर किसी की बात को मान कर अपने सही उद्देश्य को भूल रहे हैं, जीवनाथी के साथ चल रहे तनाव में नया मोड़ आ सकता है। निर्णय लेने में कमजोर साबित होंगे, किसी योग्य जन की सलाह लें।


तुला राशि
परिवार में लगातार हो रही अनहोनी से दुखी और चिंतित रहेंगे। भाइयों से अनुकूल सहयोग मिलेगा, संतान के विवाह के लिए परेशान रहेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।


वृश्चिक राशि
समय रह्ते अपनी भूलने की आदत को सुधारें, आपकी इसी आदत के कारण परिवार में विवाद संभव है। व्यापार बदलने का मन बनेगा पर अभी रूकें, विचार विमर्श कर निर्णय लें।


धनु राशि
आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा, भाइयों के साथ यात्रा के योग हैं। राजकार्य में बाधा आ सकती है, आर्थिक तंगी दूर होगी। पैरो में पीड़ा सम्भव है, न्यायपक्ष उत्तम रहेगा।

मकर राशि
क्रोध की अधिकता रहेगी, चिड़चिड़े स्वभाव के कारण कार्य प्रभावित होंगे। समझदारी से कार्य करें, शांत रहें। आपकी परीक्षा की घड़ी है, धैर्य रखें, सफल होंगे। वाहन सुख संभव है।


कुंभ राशि
दिन शुभ है, सकारात्मक सोच से ही आगे बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ मौजमस्ती में समय बीतेगा, आर्थिक मामले पक्ष में हल होंगे। जमीन जायदाद से संबंधित विवाद सहजता से खत्म होंगे।


मीन राशि
आप की उन्नति से विरोधी परास्त होंगे, दिनचर्या में बदलाव लाएं। अधिकारी वर्ग कार्यशेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएंगे, संतान के सहयोग से रूके कार्य पूरे होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

Updated on:
27 Aug 2023 06:10 pm
Published on:
27 Aug 2023 06:09 pm
Also Read
View All
Chaturgrahi Rajyog 2026: फरवरी के महीने में कुंभ राशि में बनेगा चतुर्ग्रही राजयोग, इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी

Tarot Rashifal 31 January: जनवरी 2026 का आखिरी दिन: शनि देव और टैरो कार्ड्स के अद्भुत संयोग से किसे मिलेगी बड़ी कामयाबी?

Weekly Tarot Rashifal 1 To 7 February 2026: टैरो कार्ड भविष्यवाणी: फरवरी के पहले सप्ताह में इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए किन राशिवालों को रहना होगा संभलकर

Mangal Shukra Yuti 2026: फरवरी के महीने में मंगल-शुक्र की युति करेगी कमाल, ये तीन राशियां होंगी मालामाल

Aaj Ka Rashifal 31 January: आज का राशिफल : शनि देव की कृपा से 31 जनवरी को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि है इसमें शामिल?

अगली खबर