2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 4 September: सोमवार को वृषभ, सिंह समेत पांच राशियों को लाभ, जानें निवेश में कौन रहे सतर्क

Aaj Ka Rashifal: सप्ताह का नया दिन सोमवार लोगों के लिए कैसा रहेगा, इसके बारे में आज का राशिफल में बता रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास। इस दैनिक राशिफल से पता चलेगा आज आपकी किस्मत चमकेगी या भाग्य रूठा रहेगा। सभी चीजें जानने के लिए पढ़ें सोमवार राशिफल..

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Sep 03, 2023

horoscope_latest.jpg

आज का राशिफल 4 सितंबर 2023

मेष राशि
वर्तमान चिंता से निजात मिलेगी, किसी बड़े अधिकारी की सहायता से कार्य होंगे। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें, परिजनो से मेलजोल बढ़ेगा और यात्रा कष्टप्रद रहेगी।


वृषभ राशि
दोस्तों के साथ यात्रा होगी, जीवनसाथी के साथ वाद विवाद संभव है। पूर्व में किए निवेश से लाभ होगा, कार्य विस्तार के योग हैं। जरूरी कार्यों को अनदेखा कर रहे हैं, ऐसा करने से बचें।


मिथुन राशि
बिना मतलब के खर्च किए जा रहे हैं, समय रहते स्थिति को नियंत्रित करें। व्यापार विस्तार के लिए समय मध्यम है, नौकरी में बदलाव की स्थिति बनेगी। वाहन पर खर्च होगा।


कर्क राशि
आलस्य की अधिकता से कार्य लंबित होंगे, परिजनों से मतभेद होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बिना सोचे समझे आप निवेश करने से बचें। बहनों से संबंध मधुर होंगे, धनकोष में वृद्धि होगी।


सिंह राशि
समय की अनुकूलता का आभास होगा। जमीन जायदाद के मामलों में शुभ परिणाम मिलेंगे, पूर्व में किए वादे पूरा करने का समय है। सरकारी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं।


कन्या राशि
अपनी वाक्शैली से सभी को अपना बना लेंगे, अधिकारी वर्ग आप से प्रभावित होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सतर्क रहें, उदर रोग से पीड़ित रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा।

ये भी पढ़ेंः Budh Uday 2023: 15 सितंबर को होगा बुध उदय, तीन राशियों की लग जाएगी लॉटरी


तुला राशि
समय पर आर्थिक मदद मिलने से अटके काम पूरे होंगे। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा, परिवार में आप के किए कार्यों की निंदा होगी। संतान के विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे।


वृश्चिक राशि
कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है, मकान दुकान से संबंधित निर्णय लेने होंगे। आर्थिक मदद मिलेगी, व्यापार में बदलाव का मन है। दोस्तों की सहायता से कार्य होंगे।


धनु राशि
पारिवारिक माहौल अनुकूल होगा, धर्म कर्म में धन लगेगा। भाइयों से संबंध मजबूत होगा, प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए समय उपयोगी है। व्यापार में नई तकनीक का उपयोग शुभ होगा।


मकर राशि
मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। भाइयों की मदद करनी होगी, परिवार के किसी विशेष व्यक्ति की कमी रहेगी। मन उदास रहेगा, यात्रा हो सकती है। धार्मिक रुचि में कमी आएगी।


कुंभ राशि
आप के लिए फैसलों से परिवार के लोग नाखुश रहेंगे। संतान की उन्नति में बाधा आएगी, वाहन सुख मिलेगा। विवाह में विलंब चिंता बढ़ाएगा। नौकरी में मन न लगने से तनाव रहेगा।


मीन राशि
बोलने में ध्यान नहीं रखते, खरा बोलने के कारण लोग आप को अपने से अलग करने का प्रयास करेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद हो सकता है, आस पड़ोस के लोगों से संबंध मधुर होंगे।

Story Loader