
latest horoscope 21 may 2023
मेष : आज का राशिफल 7 अप्रैल के अनुसार के अनुसार मेष राशि के जातकों को अपनी संगत बदलने की जरूरत है। इससे आप का संसार बदल जाएगा। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। शुक्रवार थकान और अस्वस्थता रहेगी। व्यावसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा।
वृषभ: आज का राशिफल वृषभ के अनुसार शुक्रवार को दिन की शुरुआत में रूकरूक कर कार्य होंगे। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश और नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी।
मिथुन : संतान के विवाह मामलो में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी और अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यकर्म की रूपरेखा बनेगी।
कर्क : आज का राशिफल कर्क के अनुसार जीवन साथी के साथ विवाद सम्भव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलो में आप का विरोध होगा। विवाद न करें।
सिंह : पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी जिद जायज हो । आप की निर्णय शक्ति बहूत कमजोर है। इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।
कन्याः दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी ले कर ही निवेश करें । परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।
तुलाः कोई चौकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।
वृश्चिक : व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आप के बने बनाए कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझबूझ से धनलाभ होगा। घर बाहर पूछपरख रहेगी। निवेश और नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।
धनु : पारिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।
मकर : आप जो सोचते हैं, वह करते नहीं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।
कुम्भ : अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते हैं। शुक्रवार को शांत रहें, व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट और दुर्घटना आदि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।
मीन : पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार शुक्रवार का दिन अनुभवपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद सम्भव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।
Updated on:
07 Apr 2023 08:10 am
Published on:
06 Apr 2023 06:12 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
