
Weekly Tarot Rashifal 18 To 24 January 2026 (Tula To Meen)
Weekly Tarot Rashifal 18 To 24 January 2026 :टैरो कार्ड के हिसाब से जनवरी का ये सप्ताह हर राशि वालों के लिए अलग- अलग संकेत लेकर आ रहा है। टैरो कार्ड के एंजेल आपके जीवन में क्या बदलाव आने वाला है, इसके बारे में बहुत अच्छे से जानकारी देते हैं। टैरो कार्ड के द्वारा हमारा आने वाला समय कैसा बीतेगा, ये सब पता चल जाता है। आने वाले सप्ताह में कुछ राशि वालों की पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। वहीं कुछ राशि के जातक को धन का लाभ होगा। टैरो कार्ड से हम लव लाइफ और करियर दोनों की बारे में ही पता लगा सकते हैं। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए टैरो कार्ड रिंडिग के आधार सारी 12 राशियों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहने वाला है। यहां जानिए तुला से लेकर मीन तक की राशियों का हाल।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह उम्मीदों से भरा रहेगा। सकारात्मक बदलाव लाएगी। मेहनत का फल मिलेगा और तरक्की होगी। अपने सपनों को पूरा करने का समय है। आशावादी रहें और विश्वास रखें। विश्वास के साथ आगे बढ़ें आपको करियर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि वालों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा। दुश्मनी दूर होगी और अच्छे खाने का आनंद मिलेगा। नए अवसरों का स्वागत करें और डर को छोड़कर आगे बढ़ें।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा जिससे आपकेे जीवन में ढेर सारी खुशियां आएंगी। नए अवसर और भाग्य में वृद्धि लाएगी। नए और पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। महिलाओं को सास-ननद का सहयोग मिलेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। नई शुरुआत के रास्ते खुलेंगे और जीवन में खुशियां आएंगी।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह समृद्धि और उन्नति लाएगा। रचनात्मकता और प्रेम से भर देगी। परिवार और रिश्तों को मजबूत करने का समय है। नए प्रोजेक्ट पर काम करने का संकेत है। प्रेम और देखभाल से काम करें और परिवार के साथ समय बिताएं।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। किसी का असली चेहरा सामने आ सकता है जिससे मन दुखी हो सकता है। मानसिक स्थिति थोड़ी अस्थिर हो सकती है। अपनी भावनाओं को समझें और छिपी हुई बातों का सामना करें। दूसरों से ज्यादा उम्मीद न रखें। खुद पर भरोसा रखें और खानपान का ध्यान रखें।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि वालों को संतुलन बनाए रखना होगा। खुशी और आनंद लाएगी। नए दोस्त बन सकते हैं। कोई अच्छी खबर मिलने से आनंद बढ़ जाएगा। अपनी भावनाओं और कार्यों में संतुलन बनाए रखें। सोच-समझकर फैसले लें और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं।
Published on:
16 Jan 2026 03:00 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
