30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5 June 2022 Rashifal: मिथुन वालों को आज जमीन-जायदाद से जुड़ा निवेश दिलाएगा जमकर मुनाफा, जानें अपना दैनिक राशिफल

5 June 2022 Horoscope In Hindi: कन्या राशि वाले आज के दिन उधार देने से बचें। वृश्चिक राशि वालों की अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

3 min read
Google source verification
Horoscope Today 5 june 2022, 5 june 2022 Rashifal, Aaj Ka Rashifal, Today Horoscope In Hindi, आज का राशिफल, 5 जून 2022 का राशिफल, दैनिक राशिफल, today rashifal 5 june 2022 in hindi,

5 June 2022 Rashifal: मिथुन वालों को आज जमीन-जायदाद से जुड़ा निवेश दिलाएगा जमकर मुनाफा, जानें अपना दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal Or Daily Horoscope: ज्योतिष शास्त्र में सभी 12 राशियों में प्रत्येक का एक स्वामी ग्रह बताया गया है। वहीं ग्रह-नक्षत्रों और हिंदू धर्म में पंचांग की गणना के आधार पर दैनिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज ज्येष्ठ मास की षष्ठी तिथि का दिन कुछ राशि वालों के जीवन में बहुत शुभ होने वाला है तो कुछ राशि के लोगों के जीवन में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। तो अब आइए जानते हैं सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन...

मेष राशि (Aries Daily Horoscope): आज के दिन जीवन में कुछ समस्याएं पैदा हो सकती है। अनावश्यक चीजों पर खर्चा पड़ेगा जिसको लेकर आपको चिंता होगी। अगर किसी नए व्यवसाय को शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो उसमें भी कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है।

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope): आज आपके आसपास का माहौल अनुकूल रहेगा। आज के दिन शुभ समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाना बेहतर रहेगा। संतान द्वारा अपने कार्यों में बेहतर प्रदर्शन से परिवार का नाम रोशन होगा। आज आपकी कोई धन संबंधी समस्या सुलझ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope): अपनी चिंताओं को दूर करने का प्रयास करें। जमीन-जायदाद से जुड़े निवेश से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रेमी के व्यवहार से संतुष्ट रहेंगे। आज सोच समझकर कदम बढ़ाएं।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope): दफ्तर में अधिक काम के कारण थकान महसूस कर सकते हैं। आरती की स्थिति ज्यादा बेहतर नहीं होगी। परिवार से जुड़े मामलों में कोई लापरवाही ना करें। मित्रों के साथ अभी यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है। भाई-बहनों का साथ मिलेगा।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope): घरेलू कामकाज के साथ अपने धर्म को लेकर चिंता आपकी दांपत्य जीवन पर नकारात्मक असर डाल सकती है। किसी बीमारी से जल्द ही उबरने की संभावना है। आज के दिन ज्यादा खर्चा करने से बचें।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope): आज के दिन हर कार्य को बड़ी सावधानी से करेंगे। पर्सनल बातों को हर किसी से साझा ना करें नहीं तो लोग इस बात का फायदा उठा सकते हैं। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना थोड़ी कम है इसलिए सतर्क रहें। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को कोई नया पदभार सौंपा जा सकता है।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope): अचानक से कोई यात्रा करनी पड़ सकती है जिससे थकावट महसूस करेंगे। आज के दिन आपको आर्थिक लाभ होगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल है। आज रोमांटिक मूड में रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope): सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी की तलाश में है तो जल्द ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। किसी काम में सफलता मिलने से मन प्रसन्न होगा।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope): धार्मिक कार्यों की प्रति झुकाव रहेगा और दान पुण्य में धन खर्च करेंगे। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपने अटके हुए कार्यों के प्रति भी ध्यान दें। यदि किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो सावधान रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना है। व्यापार में किसी से धन उधार लेने के लिए समय अनुकूल नहीं है।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope): आज के दिन किसी अनुभवी व्यक्ति की सहायता प्राप्त हो सकती है। आज के दिन पैसों का लेन-देन ना करें तो अच्छा होगा। अपने समय का सदुपयोग करें। संतान को शिक्षा में तरक्की मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope): आज नए निवेश के बारे में सोच सकते हैं। लेकिन किसी भी योजना में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। आपकी ज्ञान भरी बातें आसपास के लोगों को प्रभावित करेंगी। तरक्की प्राप्त करने के लिए पहले से ऊंचाई पर पहुंचे लोगों से संपर्क बनाएं।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope): अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याएं हल होंगी। आज नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है। जरूरी कार्यों में परिवार वालों का साथ मिलेगा। घर में किसी खास व्यक्ति के आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: आज का कुंभ राशिफल 5 जून 2022: आज धन लाभ होने के साथ ही वस्त्र-आभूषण पर करेंगे खर्च, जानें संपूर्ण राशिफल