
aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 1 february2021
आज साल 2021 की तारीख 1 फरवरी को सोमवार Monday का दिन है। सोम यानि चंद्र... ज्योतिष में चंद्र ग्रहों का मंत्री माना गया है, वहीं कुंडली में चंद्र को मन का कारक माना गया है। इनका रंग सफेद व रत्न मोती है। इस दिन के कारक देव स्वयं महादेव हैं।
जानिए आज 1 फरवरी राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...
आज का राशिफल : Today Rashifal - 1 february 2021, saturday...
1. मेष राशि
किसी भी कार्य को करने के लिए धैर्य जरूरी है, आप भी समय का इन्तजार करें। जरूरी दस्तावेजों को एकत्रित करने में समय व्यतीत होगा। निजी संबंधों में मजबूती आएगी। क्रोध की अधिकता रहेगी।
2. वृषभ राशि
मित्रों से आज मनमुटाव हो सकता है। जरूरी कार्य को समय पर पूर्ण करें। स्वयं कार्य के प्रति समर्पित हों, तो आगे लाभ होगा। मन को एकाग्र करने के लिए आध्यात्म का सहारा लें, आश्चर्यकारी लाभ होगा।
3. मिथुन राशि
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लेन देन के मामले में संदेह की स्थिति निर्मित हो सकती है। सूझबुझ से काम लें। नौकरी की तलाश में यात्रा हो सकती है। सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा।
4. कर्क राशि
विरोधी आप की प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास करेंगे। तालमेल की कमी के चलते कार्यस्थल पर विवाद संभव। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा। पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे।
5. सिंह राशि
उत्साह में वृद्धि के योग हैं। नया कार्य शुरू करने से सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। नए लोगो से संपर्क बढेगा। समय अनुकूल है।
6. कन्या राशि
किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए, हिम्मत से आगे बड़े सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढेंगे। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।
7. तुला राशि
भावनात्मक रिश्तों में नजदीकिया बढ़ेगी। युवा वर्ग योग्यता अनुरूप नौकरी नहीं मिलने से उदास रहेंगे। रुके कार्यो में गति आयगी। विरोधी परास्त होंगे। धन लाभ संभव।
8. वृश्चिक राशि
अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, नुकसान हो सकता है। किसी की कही बातों को दिल से न लें क्योंकि यह संसार का नियम है जिस पेड़ पर फल लगते हैं लोग वहीं पत्थर मारते हैं। नेकी के रास्ते ही चले लाभ होगा। यात्रा संभव।
9. धनु राशि
सहयोगी समय चल रहा है। विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। निवेश में जल्दबाजी मुसीबत में डाल सकती है। समय रहते अपने परिवार के प्रति दायित्वों को पूरा करें। सलाह लें कर अपना कार्य करें।
10. मकर राशि
किसी के दिखावे में आकर अपना व्यवहार न बदलने से आपका ही फायदा होगा। अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए मेहनत में लगे रहें, सफलता मिलेगी। अनावश्यक झगडे हो सकते हैं।
11. कुम्भ राशि
किसी विशिष्ट अतिथि का आगमन आज हो सकता है। अपने अधिकारी को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपसे द्वेष रखते हैं सतर्क रहें और शिकायत का मौका न दें। पीले रंग के प्रयोग से लाभ संभव।
12. मीन राशि
कार्य के प्रति आप की रूचि अधिकारियों को प्रभावित करेगी। साझेदारी से लाभ संभव है। अनाज व्यापारियों के लिए समय उत्तम है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है।
Updated on:
31 Jan 2021 06:28 pm
Published on:
31 Jan 2021 04:57 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
